cm dhami

सीएम धामी ने जिला पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

397 0

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चंपावत जिला पत्रकार संगठन के निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष कमलेश भट्ट, उपाध्यक्ष भगवान राम उर्फ हयात राम, सचिव दीपक धामी (CM Dhami) एवं कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी  पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांती कर जिले के विकास में अपनी सहभागिता व सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कलम की ताकत हमेशा क्रांति लाई है और समाज व देश को आगे बढ़ाने का काम किया है, लोगों के अंदर राष्ट्र की भावना जागृत करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। हमारा संकल्प वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इसमें मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने जनपद के पत्रकारों के अनुरोध को स्वीकारते हुए कहा कि पत्रकारों की सुविधा के लिए चंपावत मुख्यालय में प्रेस क्लब बनाने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की सुविधा के लिए जो भी आवश्यक कार्य होंगे किए जायेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, नगरपालिका अध्यक्ष चंपावत विजय वर्मा, टनकपुर विपिन कुमार, लोहाघाट गोविंद वर्मा, ब्लाक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमंलता, ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, हरगोविंद बोहरा, गोविंद सामंत एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM साय ने किया प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का शुभारंभ

Posted by - October 3, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड परिसर में आज प्रथम छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन…
आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

मध्य प्रदेश: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू , इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Posted by - January 2, 2020 0
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। इस…
share market

शेयर बाजार पर कोरोना का बुरा असर, 15 मिनट में निवेशकों के डूबे 6 लाख करोड़ से अधिक पैसे

Posted by - March 16, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज किया गया है।…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ

Posted by - February 18, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का…