CM

200 करोड़ डोज का आंकड़ा पार होने पर सीएम ने पीएम को दी बधाई

518 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है। मुख्यमंत्री ने देश में कोविड की 200 करोङ डोज का आंकड़ा पार करने को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत 18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

उत्तराखण्ड में 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, सभी प्रदेशवासी जो भी 18 वर्ष से ऊपर है वो सभी कोविड प्रीकॉशन डोज अभियान का हिस्सा बनकर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया। उनके नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य भी किया गया।

स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

Related Post

CM Dhami

करोड़ों राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी: सीएम धामी

Posted by - April 6, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )…
Dr. R. Rajesh Kumar

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

Posted by - February 6, 2026 0
रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में प्रदेशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए…
CM Dhami

उत्तराखंड को कोयला आपूर्ति के लिए केन्द्र से मिली सैद्धांतिक स्वीकृति

Posted by - July 3, 2024 0
देहरादून। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय की ओर से यूजेवीएन लिमिटेड एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम को कोयला (Coal)  आधारित…
CM Dhami

पं दीनदयाल की शिक्षाएं और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दीनदयाल पार्क,…