CM Bhajan Lal

स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट की अधिसूचना जारी

267 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की पत्रकार (Journalist) कल्याण और उनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के तहत बुधवार को राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्र पत्रकारों को अधिस्वीकरण की पात्रता में छूट देने की अधिसूचना जारी कर दी गई।

राजस्थान प्रेस प्रतिनिधि अधिस्वीकरण नियम 1995 (संशोधित) नियम 2024 के अनुसार अब स्वतंत्र पत्रकारों के अधिस्वीकरण की आयु सीमा एवं अनुभव में छूट देते हुए न्यूनतम पात्रता आयु 45 वर्ष तथा अनुभव 15 वर्ष निर्धारित किया गया है।

संशोधन से पूर्व न्यूनतम आयु सीमा 50 वर्ष तथा अनुभव पात्रता 25 वर्ष निर्धारित थी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही बजट में पत्रकार कल्याण को ध्यान में रखकर बजट घोषणा 2024-25 में अधिस्वीकरण नियमों में स्वतंत्र पत्रकारों के लिए पात्रता में शिथिलता प्रदान की गई है।

Related Post

Usha Mehta, started the intelligence radio service

जानिए कौन थी उषा मेहता, जिन्होने आज़ादी के समय करी खुफिया रेडियो सर्विस की शुरुआत

Posted by - August 17, 2020 0
भारतीय आजादी के आंदोलन में एक युवा महिला ने खुफिया रेडियो सर्विस की शुरुआत की थी। जो भारत की पहली…
Rupee slips 20 paise

भारतीय मुद्रा रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ 75.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Posted by - May 12, 2020 0
मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार…
Draupadi Murmu

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

Posted by - June 24, 2022 0
दिल्ली: एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra…