CM Bhajanlal Sharma

सीएम भजनलाल से सिविल सेवा परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने की मुलाकात

272 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal ) से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने मुलाकात की। शर्मा ने युवाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने युवाओं को साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal ) ने कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान में इतनी बड़ी संख्या में युवा चयनित हुए हैं। आपके माता-पिता के आशीर्वाद तथा कड़ी मेहनत एवं लगन से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की है। वर्तमान में हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इस सपने को साकार होता देख रहे हैं तथा युवाओं के योगदान से दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है।

सिविल सेवा परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने की सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात

शर्मा (CM Bhajanlal ) ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा से चयनित युवा देश के कर्णधार तथा प्रहरी हैं। ऐसे में उन्हें समाज को सही दिशा देते हुए देश एवं प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करना है। अभाव में आए प्रत्येक व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनकर उनके काम को पूरा करना है। उन्होंने चयनित युवाओं से कहा कि किसी भी जगह नियुक्ति हो वे पूरी ऊर्जा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से काम करें।

उन्होंने (CM Bhajanlal ) कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। आपको अपने श्रेष्ठ विचारों तथा अनुभवों से मोदी जी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के विजन को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि इस परीक्षा में जिन युवाओं का उम्मीद अनुसार परिणाम नहीं आया है, उन्हें निराश ना होकर पूरे समर्पण भाव से पुनः कोशिश करनी चाहिए।

ICSE परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम धामी ने दी बधाई

कार्यक्रम में चयनित युवाओं ने शिक्षा प्रणाली में सुधार, महिला सशक्तीकरण, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य की स्थिति सुधारने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के साथ चयनित युवाओं का सामुहिक फोटो सेशन भी हुआ। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू सहित मुख्ममंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं यूपीएससी-2023 में राजस्थान से चयनित युवा मौजूद थे।

Related Post

Premchand Aggarwal

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के लिए माँ गंगा की आरती कर प्रार्थना की

Posted by - November 18, 2023 0
देहरादून। प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Aggarwal) ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग(Uttarkashi Tunnel Acident)  में फंसे 41 श्रमिकों…
सिमरन निशा

लखनऊ: महिला रंगकर्मी सिमरन निशा ने जानें कैसे तय किया थिएटर से स्क्रीन तक का सफर?

Posted by - December 1, 2019 0
लखनऊ। रंगमंच सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि प्रतिभा है। यह चेहरा नहीं किरदार देखता है। महिलाओं को इसे आत्मसात करके मंच…
JAVDEKAR

महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली । देश की संसद में सोमवार को महाराष्ट्र में 100 करोड़ की वसूली का मुद्दा गूंजा। संसद के…