CM Bhajan Lal

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्णपरियोजना : मुख्यमंत्री

245 0

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शुक्रवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली। सीएम ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना का निर्माण केवल पश्चिमी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएम ने निर्देश दिए कि परियोजना की लंबित यूनिट्स का निर्माण कार्य पूरा करें ताकि उत्पादन प्रारंभ हो सके एवं पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री हो और राज्य को अधिकाधिक राजस्व प्राप्त हो सके।

साथ ही, उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एच.आर.आर.एल. के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि रिफाइनरी परिसर में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए। उन्होंने रीको द्वारा रिफाइनरी के समीप बोरावास-कलावा औद्योगिक क्षेत्र में राजस्थान पेट्रो जोन के विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

ड्यूल फीड क्रेकर यूनिट का अवलोकन

सीएम (CM Bhajan Lal) ने रिफाइनरी परिसर में ड्यूल फीड क्रेकर यूनिट का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस यूनिट के निर्माण में बुर्ज खलीफा निर्माण से भी अधिक कंक्रीट का उपयोग किया गया है। यह रिफाइनरी का सबसे बड़ा प्लांट भी है, जहां एक तिहाई श्रमिक (लगभग 9 हजार) काम करते हैं। उन्होंने कोक डोम और ट्रीटिंग यूनिट का सघन निरीक्षण किया एवं कार्यप्रणाली और तकनीक की विस्तृत जानकारी ली।

पेट्रो जोन के विकास के लिए निरंतर कंपनियों से संपर्क जरूरी

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) कहा कि रिफाइनरी के आस-पास के क्षेत्र में पेट्रो जोन का विकास किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को पेट्रो जोन के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों से भी निरंतर संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी कार्यों में देरी करने वाली संबंधित फर्मों व ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को एक विशेषाधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए जोकि 15 दिन में रिफाइनरी परियोजना के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट बनाए।

बालोतरा जिले के समग्र विकास की बनाएं योजना

सीएम (CM Bhajan Lal) ने जिला कलक्टर को बालोतरा जिले के समग्र विकास की योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप जिले की मूलभूत आवश्यकताएं पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा आदि के क्षेत्र में कार्ययोजना बनाकर आमजन को सहूलियत प्रदान करें। उन्होंने सड़क तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम के साथ मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami paid tribute to Pandit Govind Vallabh Pant on his birth anniversary

पं. पंत के विचार सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे: मुख्यमंत्री

Posted by - September 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न पं.…
Maha Kumbh

महाकुम्भ : महाशिवरात्रि के लिए बढ़ाई गई आपातकालीन चिकित्सा सुविधा

Posted by - February 21, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की…
Veterinary pharmacists

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ: पशुपालन विभाग के फार्मेसिस्ट (Veterinary Pharmacists) संवर्ग में 24 साल की प्रतीक्षा के बाद चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर…
Noida-Authority

Noida Authority मुआवजे में 89 करोड़ का घोटाला, CEO ने अधिकरी को सस्पेंड

Posted by - February 25, 2021 0
नोएडा। किसानों को अतिरिक्त मुआवजा बांटने में अनियमितता को लेकर नोएडा प्राधिकरण की CEO ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी…