Bhagwant Mann

सिख रीति-रिवाज से CM भगवंत मान कल करेंगे दूसरी शादी

630 0

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) कल यानी 7 जुलाई को गुरुवार फिर से शादी करने जा रहे हैं। सीएम मान की शादी पहले हो चुकी है। हालांकि वो बात अलग है कि उनका अब इस शादी से कोई लेना-देना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान (Bhagwant Mann) कल डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। शादी के लिए लड़की उनकी मां और बहन ने चुनी है। भगवंत मान भले ही हाई प्रोफाइल हों लेकिन वह फिलहाल लो प्रोफाइल तरीके से शादी के बंधन में बंध रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह शादी चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज से साधारण तरीके से होगी इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल होंगे। हालांकि नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए खुद अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि भगवंत मान का 2015 में ही पहली पत्नी से तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

अग्निपथ योजना पर कल होगी रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक

बतादें कि, सीएम भगवंत मान की उम्र इस समय 48 साल है। 48 साल की उम्र भगवंत मान दूसरी शादी कल करने जा रहे है। वहीं, अगर डॉ. गुरप्रीत कौर के बारे में बात करें तो वह हरियाणा के हिसार की रहने वाली बताई जाती हैं। बताया जाता है कि, अपनी मां की ख्वाहिश पर मान यह शादी कर रहे हैं| उनकी मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे का घर एक बार फिर बसते हुए देखें। डॉ. गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां की पसंद हैं। मां के कहने पर ही भगवंत मान गुरप्रीत से बात आगे बढ़ाई और शादी को हां हो गई।

बोरिस जॉनसन सरकार को फिर झटका, दो और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

Related Post

पीएम ने जन औषधि केंद्र को देश को किया समर्पित

पीएम ने जन औषधि केंद्र को देश को किया समर्पित

Posted by - March 8, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान):जन औषधि दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र अस्पताल रोड बिलासपुर की  ओर से आंगनवाडी कार्यकर्त्रियों,सहायिकाओं…

पंजाब के पठानकोट में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Posted by - October 6, 2021 0
नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे देखते ही…
Bullion Traders

डकैत डर की ही भाषा समझते हैं, जब तक डर नहीं होगा-तब तक घटनाएं नहीं रुकेंगी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जीरो टॉलरेंस की प्रतिबद्धता दोहराई है। सुल्तानपुर डकैती कांड में पुलिस के गुडवर्क…