Arvind-Kejriwal

दिल्ली के CM केजरीवाल मेरठ में करेंगे किसान महापंचायत को संबोधित

691 0

मेरठ। आम आदमी पार्टी पश्चिम यूपी में अपनी पहली किसान महापंचायत का आयोजन करने जा रही है। महापंचायत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और सांसद संजय सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता किसानों को संबोधित करेंगे।

उन्नाव: साक्षी महाराज ने की राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी

इन दिनों पश्चमी उत्तर प्रदेश में किसान महापंचायतों की बाढ़ सी आ गई है। भारतीय किसान यूनियन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ पंचयत कर रही है। वहीं राजनीतिक दलों ने भी किसान पंचायतों के जरिये वोट समीकरण बनाने शुरू कर दिए हैं।

विंध्यवासिनी के दर्शन कर निकल गए अखिलेश

शनिवार को रालोद नेता जयंत चौधरी ने किसान पंचायत को संबोधित किया, जिसके बाद अब 28 फरवरी यानी आज आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  मेरठ आएंगे। यहां वह किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक के आगमन को लेकर आप नेता और कार्यकर्ता तैयारियो में जुटे हुए हैं। कयास लगाए जा रहे है कि किसान पंचायत के जरिये दिल्ली सीएम केजरीवाल पश्चमी उत्तर प्रदेश में मिशन-2022 का आगाज कर सकते हैं।

किसान पंचायत की तैयारियां पूरी

शनिवार की शाम तक पंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने किसान महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया। AAP की पहली किसान महापंचायत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कृषि कानूनों और पश्चिम यूपी के किसानों के मुद्दों को लेकर संवाद करेंगे।

ऐतिहासिक होगी मेरठ की किसान महापंचायत

सांसद संजय सिंह ने कहा कि मेरठ की यह किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी. यहां आयोजित पंचायत से एक नया संदेश पूरे प्रदेश और देश में जाएगा। संजय सिंह ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार को केवल पूंजीपति मित्रों की चिंता है, किसानों से उनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने बताया कि किसान महापंचायत में पश्चिम यूपी के विभिन्न जिलों से किसान अपने वाहनों और बसों से रैली स्थल तक आएंगे।

यूपी में सियासी जमीन की तलाश

कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम केजरीवाल पश्चमी उत्तर में आयोजित किसान पंचायत के जरिये वोट समीकरण बनाने में लगे हैं. आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा केजरीवाल पहले ही कर चुके हैं. अब रविवार को वह किसानों को संबोधित कर यूपी अपनी राजनीतिक पकड़ मज़बूत करने के भी प्रयास करेगें.

Related Post

'Mom-2' will be shot at UP's first international film city.

यूपी की पहली इंटरनेशनल फिल्म सिटी में होगी ‘मॉम-2’ की शूटिंग

Posted by - February 5, 2026 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ (International Film City) ने अब जमीनी रफ्तार पकड़ ली…
CM Yogi

आंधी-पानी से प्रभावितों को तत्काल मदद पहुंचाई जाए: सीएम योगी

Posted by - May 28, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और आंधी के दृष्टिगत अधिकारियों को पूरी तत्परता…
Rail Through Raj

आरेडिका के जीएम की पुस्तक का यूनिवर्सल बुक सेलर्स पर विमोचन

Posted by - January 25, 2026 0
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली एवं रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के महाप्रबंधक प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘‘रेल…
E-Buses

जल्द ही 350 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम

Posted by - October 13, 2023 0
लखनऊ। उप्र परिवहन निगम द्वारा 100 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (Electric buses) को खरीदने तथा 250 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों को जीसीसी…
The speed of buses should not exceed 40 kmph in fog.

कोहरे में भी सुरक्षित सफ़र: योगी सरकार के सख़्त निर्देश, बसों की रफ्तार पर लगी लगाम

Posted by - December 24, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शरद ऋतु और ठंड के मौसम में यात्रियों…