NV RAMANA

सुप्रीम कोर्ट : जस्टिस एनवी रमना हों सकते हैं अगले चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया !

724 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज एनवी रमना (NV Ramana) देश के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) हो सकते हैं। मौजूदा प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस रमना (NV Ramana) के नाम की सिफारिश की है। बता दें कि सीजेआई बोबड़े 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। अगर केंद्र सरकार बोबड़े की सिफारिश मान लेती है, तो 24 अप्रैल को जस्टिस रमना (NV Ramana)  शपथ लेंगे।

भारत के प्रधान न्यायाधीश एसए बोबड़े ने अपने उत्तराधिकारी और देश के 48वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति एनवी रमना(NV Ramana)  के नाम की सिफारिश की है। सूत्रों ने बताया कि भारत के प्रधान न्यायाधीश ने वरिष्ठता क्रम के नियमों का पालन करते हुए यह सिफारिश की है। सूत्रों ने बताया कि भारत के प्रधान न्यायाधीश बोबड़े 23 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने अपनी सिफारिश सरकार के पास भेजी है और इसकी एक प्रति न्यायमूर्ति रमना(NV Ramana)  को भी सौंपी है।

गौरतलब है कि नियमों के मुताबिक, मौजूदा सीजेआई अपनी सेवानिवृत्ति के एक महीने पहले, अपने उत्तराधिकारी को लेकर एक सिफारिश भेजते हैं। न्यायमूर्ति रमणा 24 अप्रैल को भारत के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार संभाल सकते हैं। वह 26 अगस्त 2022 में सेवानिवृत्त होंगे।

 

Related Post

CM Teerath Singh Rawat

उत्तराखंड में Law & Order प्राथमिकता, कुंभ में क्राउड मैनेजमेंट हो पुख्ता: CM रावत

Posted by - March 16, 2021 0
देहरादून। कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ ही प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था को बनाए रखने…
CM Yogi

कृषि को प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी, प्रॉफिटेबिलिटी से प्रॉस्पेरिटी की ओर ले जाने का समय: सीएम योगी

Posted by - April 8, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी…