AMIR KHAN COVID-19 POSITIVE

बॉलीवुड में कोरोना: अब आमिर खान हुए कोविड-19 पॉजिटिव

992 0

देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की लहर है। प्रदेश में आए दिन हजारों नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड गलियारे को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी के बाद अब आमिर खान  (Aamir Khan) भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

आमिर (Aamir Khan) के प्रवक्ता ने बताया- ‘मिस्टर आमिर खान (Aamir Khan)  कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल्स को फॉलो कर रहे हैं। वह पूरी तरह ठीक हैं। वह सभी लोग जो पिछले दिनों उनके संपर्क में आए हों, कृपया जरूरी सावधानी बरतें और अपना टेस्ट करवाएं। आप सब की दुआओं के लिए शुक्रिया।

आमिर (Aamir Khan) खान ने हाल ही में सोशल मीडिया छोड़ने का एलान किया था। आमिर खान (Aamir Khan) ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए लिखा था, ‘दोस्तों, मेरे जन्मदिन पर इतने प्यार और इतनी गर्मजोशी के लिए आपका दिल से शुक्रिया। मेरा दिल भर आया है। दूसरी खबर ये है, कि ये मेरा सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट होगा। हालांकि मैं इस माध्यम पर वैसे भी ज्यादा एक्टिव नहीं हूं, तो मैंने इनसे दूर होने का फैसला कर लिया है। हम वैसे ही बातचीत करेंगे जैसे पहले करते थे। इसके साथ ही AKP (आमिर खान प्रोडक्शन) ने अपना ऑफिशल चैनल बनाया है, तो भविष्य में मेरी फिल्मों की अपडेट आपको @akppl_official से ही मिलेगी। ढेर सारा प्यार।’

इससे पहले कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। कार्तिक ने एक बड़े प्लस के साइन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पॉजिटिव हो गया, दुआ करो।’

बता दें कि लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।  इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णुदेव ने ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ महाभियान का किया शुभारंभ

Posted by - August 13, 2024 0
रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ का…
Accelerating the development of Abujhmad is our priority: CM Vishnudev

अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 20, 2025 0
रायपुर। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने गुरुवार को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव…