नागरिकता संशोधन विधेयक

नागरिकता संशोधन विधेयक पास: बॉलीवुड ने किया विरोध,अभिनेत्री बोलीं- हे ईश्वर बचा लो

846 0

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक बीते सोमवार को लोकसभा में पारित हो गया। इस विधेयक के पक्ष में 311 तो विपक्ष में 80 मत पड़े। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विधेयक पेश किया था। भारी हंगामे के बीच उन्होंने इस विधेयक को सदन में रखा, जिसका विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। बिल को सदन में पेश किए जाने पर वोटिंग पर भी हुई जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई थी। इस बिल का जहां बड़ी संख्या में लोग समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसके विरोध में भी हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों ने इस बिल पर आपत्ति जताई है।

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा कि मैं नहीं चाहती कि एक करदाता के रूप में मेरी मेहनत की कमाई इस बीमार बिग्रेड NRC/CAB परियोजना के वित्तपोषण में खर्च हो!’ #CAB #CABAgainstConstitution #CABBill #NRCBill #IndiaAgainstCAB

बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री गौहर खान ने भी नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘#CitizenshipAmendmentBil भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन!’\

https://twitter.com/GAUAHAR_KHAN/status/1203998138371055616

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया है। एक ट्वीट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ईश्वर हमें बचाओ’

https://twitter.com/RichaChadha/status/1203993528054898688

लोकसभा में बिल पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया कि एक अच्छी और व्यापक बहस के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 विधेयक पारित हो गया। मैं विभिन्न सांसदों और दलों को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने विधेयक का समर्थन किया। यह विधेयक भारत के सदियों पुराने लोकाचार और मानवीय मूल्यों में विश्वास के अनुरूप है।

Related Post

सारा अली

अबू जानी-संदीप खोसला के लिए शो ​स्टॉपर बनीं सारा अली, बोलीं-मैं खुश किस्मत

Posted by - February 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में आयोजित ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के 15वें संस्करण में डिजाइनर अबू…
suil lahri rashmi deshai deepika chikhaliya,- Ram Mandir Bhumi Poojan

राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी स्टार्स ने भी ऐतिहासिक दिन पर शेयर की अपनी फीलिंग

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औपचारिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रख दी है। इस मौके…

चौंकाने वाले खतरों से जूझता जांबाज स्पाइडर-मैन

Posted by - January 16, 2019 0
 एंटरटेनमेंट डेस्क। सोनी पिक्चर्स और मार्वल स्टूडियोज ने जुलाई 2019 के सुपरहीरो आई फिल्म स्पाइडर-मैन: हॉमकमिंग  का पहला ट्रेलर मंगलवार…