CISCE result

CISCE ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट किए जारी, इस वेबसाइट पर करें चेक

540 0

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE, ICSE, ISC) ने सेमेस्टर-1 का रिजल्ट (Semester 1 Result) आज जारी कर दिया है। उम्मीदवार CISCE की आधिकारिक साइट cisce.org पर कक्षा 10, 12 (10th-12th results) के परिणाम देख सकते हैं।

ICSE और ISC वर्ष 2021-22 सेमेस्टर 1 परीक्षा (ICSE, ISC Semester 1 Result 2022) का परिणाम काउंसिल के करियर पोर्टल पर, काउंसिल की वेबसाइट पर और SMS के जरिए से स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। SMS के माध्यम से रिजल्ट पाने के लिए उम्मीदवार सात अंकों की विशिष्ट आईडी संख्या टाइप कर 09248082883 पर भेज सकते हैं। सभी विषयों में अंक वाले परिणाम उम्मीदवार को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।

 

बता दें कि काउंसिल सेमेस्टर-1 परीक्षा परिणाम की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं करेगी। हालांकि, परिणाम ऑनलाइन ट्रांसक्रिप्टस के रूप में स्कूलों को उपलब्ध कराए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को कंप्यूटर वाली मार्कशीट जारी कर रहा है।

ऐसे चेक करें परिणाम

1 -सबसे पहले काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट  cisce.org पर जाएं।

2 -होमपेज पर, ‘ICSE/ISC Sem 1 Results 2021-22’ लिंक पर क्लिक करें।

3 -10वीं या 12वीं संबंधित लिंक पर क्लिक करके छात्रों को अपनी आईडी और कैप्चा दर्ज करना होगा।

4- लॉग इन करने के बाद 10वीं-12वीं के संबंधित छात्रों का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।

Related Post

Norminalization

शिक्षाविद और विशेषज्ञों ने छात्रों से प्रकिया को समझने पर दिया जोर

Posted by - November 12, 2024 0
प्रयागराज। लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित की जा रही पीसीएस और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में मानकीकरण (Normalization) को…
UP Board Toppers

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने शनिवार को दसवीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए।…
Maharishi Dayanand University

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की यूजी तथा पीजी परीक्षाएं आज से शुरू

Posted by - May 9, 2024 0
चंडीगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharishi Dayanand University)  रोहतक (एमडीयू) की स्नातकीय (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो…