चुनाव लड़ना राजनीति नहीं शोषितों को ऊपर उठाना असल राजनीति, लालू ने पीएम पर बोला हमला

779 0

राजद की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर सोमवार को पार्टी ने रजत जयंती समारोह का आयोजन किया है।इस दौरान दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राजद सुप्रीमो 73 वर्षीय लालू प्रसाद ने कहा- नेता कभी रिटायर नहीं होता है।

उन्होंने कहा- चुनाव लड़ना ही सिर्फ राजनीति करना नहीं है, पिछड़ों को ऊपर उठाने की उनकी राजनीति आज भी जारी है। पार्टी के मार्गदर्शक बनने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि उस पर तो सिर्फ हाफ पैंट वालों का कॉपीराइट है।

लालू ने कहा- मोदी के इतने दिनों के कार्यकाल से यह साबित हो गया है कि व्यक्ति आधारित राजनीति लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाती है। समाचार पत्र दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राजनीति से रिटायरमेंट के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नेता कभी रिटायर नहीं होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना और उसमें शामिल होना ही सिर्फ राजनीति करना नहीं है। सामाजिक न्याय और वंचित समुदाय को ऊपर उठाने की उनकी राजनीति आज भी जारी है।

इसके अलावा पार्टी के मार्गदर्शक बनने के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि उसपर तो सिर्फ हाफ पैंट वालों का कॉपीराइट है। हम तो अंतिम दम तक वंचितों और शोषितों के के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।इंटरव्यू के दौरान लालू यादव ने भविष्य में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन की संभावनाओं को ख़ारिज कर दिया।

लालू यादव ने कहा कि 2015 में हुए विधानसभा चुनावों में सभी अंतर्विरोधों से परे हमने महागठबंधन को जीत दिलाई और राजद को ज्यादा सीट मिलने के बावजूद नीतीश कुमार को सीएम बनाया गया। लेकिन नीतीश ने दो साल से पहले ही उस जनादेश का अपमान किया जिसको पूरे देश ने देखा। नीतीश कुमार रीढ़ की हड्डी, सिद्धांत और नीयत को खो चुके हैं जिसका राजनीति में बहुत महत्व है।

Related Post

CM Yogi with surya pratap shahi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में यूपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान

Posted by - February 25, 2021 0
लखनऊ । केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में उत्तर प्रदेश सरकार…
श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव : विशाल शोभा यात्रा के साथ श्याममय होगी राजधानी

Posted by - March 4, 2020 0
लखनऊ । श्री श्याम परिवार लखनऊ ने श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन गुरुवार पांच मार्च से बीरबल साहनी मार्ग…

गैंगस्टरों की ज़मानत ठुकराने वाले जज को ऑटो ने मारी टक्कर, दिख रहा साजिशन मर्डर का एंगल

Posted by - July 29, 2021 0
झारखंडके धनबाद में जिला एवं अतिरिक्त न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत ने अब दिलचस्प मोड़ ले लिया है, CCTV में…