चुनाव 2022: कल उत्तराखंड आएगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

633 0

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कल यानी मंगलवार को एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मचाने आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है। अरविंद केजरीवाल देहरादून में रोड शो भी करेंगे।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी। अपने ट्वीट में लिखा है कि कल उत्तराखंड जा रहा हूं।’

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते माह 11 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में चार बातों का एलान किया था। जिसमें राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को फ्री बिजली, पुराने बिल माफ और 24 घंटे बिजली की गारंटी दी थी। उनके इस एलान के बाद मुफ्त बिजली को लेकर उत्तराखंड का सियासी माहौल गरमा गया था। केजरीवाल ने एक माह के बाद दोबारा उत्तराखंड आने का वादा किया था।

अमेरिकी वायुसेना के उड़ते विमान से गिरे तीन लोग !

पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक माह के बाद फिर से उत्तराखंड आने का कार्यक्रम तय हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। कार्यकर्ताओं से संवाद में मुफ्त बिजली गारंटी कार्ड अभियान को लेकर फीडबैक लेंगे। साथ ही आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Related Post

CM Yogi rewarded the wrestling winners

आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में खेलों की अहम भूमिका है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 4, 2025 0
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्टस कालेज, गोरखपुर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता- 2025 के (ग्रीको रोमन) कुश्ती के…
Solar

सोलर बूम : योगी आदित्यनाथ सरकार ने रचा इतिहास तीन लाख इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड

Posted by - December 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व और स्पष्ट नीति निर्देशन का ही परिणाम है कि राज्य में सौर…
CM Yogi

सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा, 50 लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Posted by - August 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने 78वें स्वाधीनता दिवस पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद युवाओं के…

प्रदेश में विकास का बिछा जाल, हर घर पहुंची विकास की रौशनी : केशव मौर्य

Posted by - November 13, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला…