चुनाव 2022: फ्री बिजली मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को आप की चुनौती

722 0

आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दी है। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल ने कहा कि दोनों ही दल मुफ्त बिजली देने पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। आप दोनों दलों को बताएगी कि प्रदेश के हर परिवार को कैसे 300 यूनिट बिजली देंगे।

कोठियाल ने जारी बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह देने की बात कही, तब से भाजपा व कांग्रेस में खलबली मची है। दोनों ही दल प्रदेश के लोगों को उनका हक देने के पक्षकार नहीं हैं। मुफ्त बिजली को लेकर दोनों दलों का स्टैंड साफ नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस को मुफ्त बिजली के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है। दोनों दल सार्वजनिक मंच पर आकर फ्री बिजली देने की योजना को जनता के सामने रखें। जबकि आप भी यह बताएगी कि सत्ता में आने के पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त कैसे दी जाएगी। आप ने पूरी योजना बनाकर ही फ्री बिजली का एलान किया है।

टेक होम राशन स्कीम पर जारी किए गए टेंडर को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कोठियाल ने कहा मेरे उत्तराखंड में सरकार मेरी बहनों से रोजगार छीन रही है। इससे ज्यादा पीड़ा देने वाली बात और क्या हो सकती है। टेक होम राशन स्कीम जिससे हमारी गढ़वाल और कुमाऊं की बहनों को रोजगार मिल रहा था अब उसे भाजपा सरकार निजी हाथों में बेच रही है।

उत्तराखंड में रोजगार का बेहतर जरिया बनेंगे चारधाम यात्रा मार्ग के डंपिंग जोन

क्या इसी दिन के लिए हमारे शहीदों ने कुर्बानियां दी थी? कोठियाल ने कहा कि रक्षाबंधन पर जिस तरह हर भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी तरह टेक होम राशन योजना से जुड़ी बहनों के रोजगार की लड़ाई उनका भाई कोठियाल लड़ेगा।

Related Post

CM Dhami

स्मार्ट गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य करें: सीएम धामी

Posted by - July 21, 2025 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज‘ का टर्न ओवर वर्ष 2030 तक…
Ghusghor Pandit

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म के निर्देशक व टीम के खिलाफ एफआईआर

Posted by - February 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की समाज में सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक/जातिगत भावनाओं को आहत करने वालों के विरुद्ध…
CM Dhami launched the registration of MNREGA workers

सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को केंद्र में रखते हुए कार्य कर रही: मुख्यमंत्री

Posted by - November 25, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकार कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा कर्मकारों…