चिराग का आक्रोश, अगर चाचा को LJP से मंत्री बनाया गया तो कोर्ट की शरण लूंगा

925 0

मोदी मंत्रिमंडल में चाचा पशुपति कुमार पारस को शामिल किए जाने पर चिराग पासवान ने अपनी आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पशुपति पारस को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।‌ ऐसे में अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा एतराज दर्ज कराती है।

बता दे कि चिराग पासवान ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, कि पार्टी विरोधी और शीर्ष नेतृत्व को धोखा देने के कारण लोक जनशक्ति पार्टी से पशुपति कुमार पारस को पहले ही निष्कासित कर दिया गया है और अब उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर पार्टी कड़ा एतराज दर्ज करती है।

चिराग पासवान ने कहा कि वह पशुपति पारस को एलजेपी कोटे से मंत्री नहीं बना सकते हैं। शायद प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी ना हो क्योंकि वह बिजी चल रहे हैं वह निर्दलीय मंत्री बन सकते हैं। अगर वह एलजेपी के नाम पर मंत्री बनते हैं तो मैं इसका विरोध करूंगा और कोर्ट की भी शरण लूंगा, लेकिन अगर उन्हें जदयू में शामिल कराकर मंत्री बनाया जाता है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। पर एलजेपी कोटे से मंत्री बना बनाया जाएगा तो मैं आपत्ति दर्ज कराऊंगा।

हालांकि चिराग पासवान ने आगे कहा है कि मैं दिल से चाहता हूं कि पशुपति पारस को मंत्री बनाया जाए,अगर उन्होंने अपनी निजी महत्वाकांक्षा के लिए इतनी बड़ी बदनामी ली है तो उनकी मनोकामना भी पूरी होगी।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने बुधवार को नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले उनसे मुलाकात की थी इस लिस्ट में पशुपति पारस का भी नाम शामिल है लेकिन चिराग को पशुपति के मंत्री बनाए जाने पर आपत्ति है चिराग ने अपने चाचा पशुपति पारस पर मंत्री पद के लिए पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया 20.89 करोड़ रुपये की लागत से खटीमा–मेलाघाट सड़क पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास

Posted by - October 16, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा–मेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या…
Keshav Maurya

विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और देरी बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री

Posted by - January 30, 2026 0
सिद्धार्थनगर / लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज सिद्धार्थनगर जनपद का भ्रमण किया।…
CM Yogi

उप्र में ही वास करती है भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आत्मा : सीएम योगी

Posted by - October 15, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) डाक विभाग उप्र परिमण्डल की ओर से शनिवार को यहां ललितकला अकादमी अलीगंज में…
CM Vishnu Dev Sai, JP Nadda

मुख्यमंत्री और जे.पी. नड्डा ने किया भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

Posted by - July 7, 2025 0
मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आज भारतीय जनता पार्टी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री…

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…