दलाई लामा

चीन की सरकार ने बंदूक के बल पर सच्चाई दबाने की कोशिश : दलाई लामा

869 0

 

गया। नोबल शांति पुरस्कार विजेता व बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि आज भारत को अपनी प्राचीन शिक्षा पद्धति अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति में अहिंसा, करुणा और लोकतंत्र का संदेश है जो आज की वैश्विक परिस्थिति में काफी मायने रखता है। दलाई लामा बुधवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात मीडिया को संबोधित किया।

समृद्ध एवं विश्व स्तरीय शिक्षा पद्धति आज भी प्राचीन भारत की शिक्षा व्यवस्था की महत्ता की प्रामाणिकता

दलाई लामा ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा करते हुए कहा कि समृद्ध एवं विश्व स्तरीय शिक्षा पद्धति आज भी प्राचीन भारत की शिक्षा व्यवस्था की महत्ता की प्रामाणिकता है। उन्होंने कि चीन पारंपरिक रूप से बुद्धिष्ट देश है। वर्तमान में चीन में सबसे ज्यादा संख्या बौद्धों की है। तिब्बतियन बुद्धिज्म को चीनी नागरिक अनुसरण कर रहे हैं। चीन के विश्वविद्यालयों में काफी संख्या में बुद्धिष्ट स्कॉलर हैंं।

तीन साल पहले किए गए सर्वे में चीन में तिब्बतियन बुद्धिज्म अपनाने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई

दलाई लामा ने बताया कि तीन साल पहले किए गए सर्वे में चीन में तिब्बतियन बुद्धिज्म अपनाने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे पास सच्चाई की ताकत है, जबकि चाइनीज कम्युनिस्ट के पास बंदूक की ताकत है। दलाई लामा ने विश्व मेंं फैल रही हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक प्राणी होने के कारण हम सभी के लिए करुणा अपनाना जरूरी है। इससे प्राप्त खुशी से मानसिक शांति मिलती है। दलाई लामा ने कहा कि मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए। धर्म के नाम पर हिंसा नहींं होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। दलाई लामा का आवासन स्थल तिब्बती मोनेस्ट्री हैं।

Related Post

बीजेपी में शामिल

पार्ट टाइम आंदोलन से फुल टाइम राजनीति तक बीजेपी में शामिल हुए बैंसला

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में शामिल में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक किरोड़ी सिंह बैंसला हो गए हैं।…
महेंद्र सिंह धोनी खेल सकते हैं आईपीएल

महेंद्र सिंह धोनी अगले कुछ वर्ष खेल सकते हैं आईपीएल : वीवीएस लक्ष्मण

Posted by - April 13, 2020 0
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने सोमवार को कहा कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी…