Nancy Pelosi

नैंसी पेलोसी पर चीन ने लगाई पाबंदी, जापानी प्रधानमंत्री भी गरजे

491 0

बीजिंग/टोक्यो। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा से भड़का चीन शांत नहीं हो रहा है। अब चीन ने नैंसी पेलोसी और उनके परिवार पर पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। इस बीच नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के जापान पहुंचने के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी गरजे हैं। उन्होंने चीन से क्षेत्रीय शांति को खतरा बताया है।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi)  की ताइवान यात्रा से भड़का चीन अब व्यक्तिगत पाबंदियों पर उतर आया है। चीन की धमकियों की परवाह किये बिना पेलोसी बीते मंगलवार को एक दिन के दौरे पर ताइवान गयी थीं। तब से बौखलाया चीन ताइवान पर तो पहले ही पाबंदियां लगा चुका था, अब शुक्रवार को नैंसी पेलोसी और उनके परिवार पर पाबंदियों का ऐलान कर दिया गया।

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पेलोसी का कृत्य चीन के आंतरिक मामलों में गंभीर हस्तक्षेप की श्रेणी में आता है। पेलोसी ने चीन की एकता और अखंडता को कमजोर करने का प्रयास किया है। इसलिए पेलोसी व उनके परिवार पर प्रतिबंध लगाया गया है।

भारत में 2020 में वीजा समाप्ति के बाद 40,000 विदेशी रुके

इस बीच नैंसी पेलोसी जापान यात्रा पर पहुंची हैं। उनके जापान पहुंचने के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान की ओर लक्षित चीन का सैन्य अभ्यास एक ‘‘गंभीर समस्या’’ को दिखाता है। उन्होंने कहा कि चीन के इस कृत्य से क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है।  किशिदा ने यह बयान चीन द्वारा दागी गयी पांच मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरने के बाद दिया है। इसे लेकर जापान और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है।

Related Post

President

रानिल विक्रमसिंघे बने नए राष्ट्रपति, 134 सांसदों का मिला समर्थन

Posted by - July 20, 2022 0
श्रीलंका: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को आखिरकार नया राष्ट्रपति (President) मिल गया है। रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति…
अनमोल नारंग

अनमोल नारंग ने 218 साल बाद रचा इतिहास, ऐतिहासिक बैरिकेडिंग तोड़ पहली सिख लेफ्टिनेंट बनेंगी

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिका में एक भारतीय महिला 218 साल बाद इतिहास रचने जा रही है। सेकंड लेफ्टिनेंट अनमोल नारंग वेस्ट…