स्कूल मे घुस कर बच्चो को धमकी देते मिला युवक

स्कूल मे घुस कर बच्चो को धमकी देते मिला युवक

906 0

बंथरा इलाके के अलीनगर खुर्द प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को अचानक एक नशेड़ी के पहुंच जाने से हड़कंप मच गया। हाथ में लोहे की चिमटी लेकर स्कूल के अंदर दाखिल हुआ नशेड़ी बच्चों की आंख फोड़ने की धमकी दे रहा था। उसकी इस हरकत से शिक्षक सहित सभी बच्चे भी काफी सहम गए। हालाकि बाद में स्कूल की शिक्षिकाओं ने हिम्मत जुटाकर उसे वहां से हटाने का प्रयास किया, लेकिन नशेड़ी ने उन्हें भी धमकी देते हुए खुद को एक अधिकारी बताकर मौके पर पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस को जब मामला पता चला तो पुलिस ने नशेड़ी और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बंथरा इलाके के अलीनगर खुर्द प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका रीना त्रिपाठी के मुताबिक सोमवार को स्कूल में कक्षाएं चल रही थी। तभी नशे में धुत गांव का अमित लोहे की चिमटी लेकर अचानक स्कूल के अंदर पहुंच गया और बच्चों की आंख फोड़ने की धमकी देने लगा। उसकी इस हरकत से विद्यालय की शिक्षिकाएं और बच्चे भी दहशत में आ गए।

बहनोई के घर लटकता मिला साले का शव

हालाकि काफी हिम्मत जुटाकर शिक्षिकाओं ने उसे वहां से भगाने की कोशिश की, लेकिन नशेड़ी उन्हें भी धमकाने लगा और खुद को अधिकारी बताते हुए उसने पुलिस बुला ली। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो स्कूल की शिक्षिकाओं ने उसे पूरी घटना से अवगत कराने के साथ ही इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। बताते हैं कि अमित के भाई सुमित ने भी गांव के ही आनंद साहू के घर घुसकर उसकी बहन को चाकू से मार देने की धमकी दी।  उसने एक दिन पहले आनंद की बहन को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया था। इसकी शिकायत आनंद ने बंथरा थाने में की थी। आनंद की माने तो पुलिस से शिकायत करने के कारण ही उससे नाराज होकर दोनों बराबर यह हरकत कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की विकास सौगात

Posted by - November 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को टनकपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता…
शीर कोरमा

स्वरा भास्कर और दिव्या दत्ता 10 सालों से हैं सैमलैं‌गिक रिश्ते में!

Posted by - February 26, 2020 0
मुंबई। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी अब समलैंगिक रिश्तों को समझाने के लिए एक फिल्म के साथ हाजिर हैं।…
राजपाल यादव भी होंगे कांग्रेस में शामिल

शीला दीक्षित से मिले अभिनेता राजपाल यादव, कांग्रेस में शामिल होने की आशंकाए तेज

Posted by - April 4, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले दिल्ली पहुंचे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली की लगातार 15 साल तक…
CM Yogi

हमारे लिए युवाओं की जाति नहीं, उनकी प्रतिभा रखती है मायने: मुख्यमंत्री

Posted by - June 27, 2025 0
लखनऊ। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह में…