Pushkar

सीएम आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं

612 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि ब्लाॅक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लाॅक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पङे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया तथा इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म की सेवा एवं रक्षा के पथ पर अग्रसर है भारत सेवाश्रम: सीएम योगी

Related Post

AK Sharma

समाज के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: एके शर्मा

Posted by - December 14, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कानपुर नगर के रायपुरवा क्षेत्र में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि…
election voting

प.बगाल: TMC का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - March 27, 2021 0
कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी…
Vice President C.P. Radhakrishnan met former CM B.C. Khanduri

उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएम बी. सी. खंडूरी से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने देहरादून में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री…