cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

सोलंकी की समस्‍या को मुख्‍यमंत्री ने लिया संज्ञान, तुरंत हुआ समस्‍या का समाधान

589 0

लखनऊ: हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी (Sangeeta solanki) बोल रही हूं। माननीय मुख्‍यमंत्री जी से अनुरोध है कि कृपया मेरी समस्‍या का समाधान करें। सीएम (CM) सर से निवेदन है कि मुझे कार्यभार ग्रहण कराने का कष्‍ट करें। रविवार की सुबह परेशान हाल संगीता सोलंकी ने अपनी समस्‍या के निस्‍तारण के लिए मुख्‍यमंत्री कार्यालय में फोन किया।

संगीता की समस्‍या का संज्ञान लेते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तत्‍काल प्रभाव से मेरठ के आला अधिकारियों को शिकायत का निस्‍तारण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार संगीता सोलंकी के लिए एक बेहद सुनहरी सुबह वाला दिन बन गया। महज एक फोन कॉल से हुई शिकायत का संज्ञान लिया गया और उनकी समस्‍या का समाधान किया करते हुए उनको कम समय में कार्यभार ग्रहण कराया गया।

संगीता सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पद ‘हिंदी’ 2021 की लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें उनको आयोग द्वारा मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज आवंटित किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी उनको प्रबंधक द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया जा रहा था। नियुक्ति के लिए उनसे लिपिक व प्रबंधक की ओर से पैसा मांगा जा रहा था। संगीता सोलंकी की समस्‍या का निस्‍तारण करते हुए सीएम ने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्‍काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश दिए।

महिला मुद्दों पर बेहद संवेदनशील हैं सीएम

विधानसभा में अपनी शपथ से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की महिला मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाई दी। जिसका एक नायाब उदाहरण बनी बुलंदशहर की संगीता सोलंकी। संगीता सोलंकी की तरह ही प्रदेश भर की महिलाओं की समस्‍याओं का निदान भी उतनी ही तेजी से होगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद आयोजित हुई बैठक में भी उन्‍होंने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण और उनके कल्‍याण से जुड़ी बातों पर जोर दिया।

Related Post

GBC

प्रदेश के 8 आकांक्षात्मक जिलों में धरातल पर उतरने को तैयार एक लाख करोड़ का निवेश

Posted by - December 14, 2023 0
लखनऊ : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दौरान देश-विदेश के औद्योगिक समूहों की ओर से मिले 40 लाख करोड़…
Singapore High Commissioner Simon Wong met CM Yogi.

मुख्यमंत्री की सिंगापुर यात्रा का असर, वैश्विक निवेशकों में यूपी को लेकर बढ़ा विश्वास: साइमन वोंग

Posted by - April 2, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से सिंगापुर गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त साइमन वोंग ने गुरुवार को शिष्टाचार भेंट…
ANIL DESHMUKH

भ्रष्टाचार मामला : CBI ने देशमुख के निजी सहायकों से पूछताछ की

Posted by - April 11, 2021 0
मुंबई । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह(Parambir Singh)  द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के…

राहुल गाँधी के राफेल मुद्दे पर पीएम पर निशाना साधने पर जेटली ने दिया जवाब,उठाया बोफोर्स मामला

Posted by - January 2, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने लोकसभा में राफेल के मुद्दे को एक बार फिर उठाते हुए प्रधानमंत्री पर…
साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने हाईबीपी और कैंसर का बताया इलाज , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by - April 23, 2019 0
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।…