cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

सोलंकी की समस्‍या को मुख्‍यमंत्री ने लिया संज्ञान, तुरंत हुआ समस्‍या का समाधान

595 0

लखनऊ: हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी (Sangeeta solanki) बोल रही हूं। माननीय मुख्‍यमंत्री जी से अनुरोध है कि कृपया मेरी समस्‍या का समाधान करें। सीएम (CM) सर से निवेदन है कि मुझे कार्यभार ग्रहण कराने का कष्‍ट करें। रविवार की सुबह परेशान हाल संगीता सोलंकी ने अपनी समस्‍या के निस्‍तारण के लिए मुख्‍यमंत्री कार्यालय में फोन किया।

संगीता की समस्‍या का संज्ञान लेते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने तत्‍काल प्रभाव से मेरठ के आला अधिकारियों को शिकायत का निस्‍तारण करने के निर्देश दिए। जिसके बाद सोमवार संगीता सोलंकी के लिए एक बेहद सुनहरी सुबह वाला दिन बन गया। महज एक फोन कॉल से हुई शिकायत का संज्ञान लिया गया और उनकी समस्‍या का समाधान किया करते हुए उनको कम समय में कार्यभार ग्रहण कराया गया।

संगीता सोलंकी ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता पद ‘हिंदी’ 2021 की लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसमें उनको आयोग द्वारा मेरठ के भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज आवंटित किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी उनको प्रबंधक द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने दिया जा रहा था। नियुक्ति के लिए उनसे लिपिक व प्रबंधक की ओर से पैसा मांगा जा रहा था। संगीता सोलंकी की समस्‍या का निस्‍तारण करते हुए सीएम ने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए तत्‍काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश दिए।

महिला मुद्दों पर बेहद संवेदनशील हैं सीएम

विधानसभा में अपनी शपथ से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की महिला मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाई दी। जिसका एक नायाब उदाहरण बनी बुलंदशहर की संगीता सोलंकी। संगीता सोलंकी की तरह ही प्रदेश भर की महिलाओं की समस्‍याओं का निदान भी उतनी ही तेजी से होगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद आयोजित हुई बैठक में भी उन्‍होंने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण और उनके कल्‍याण से जुड़ी बातों पर जोर दिया।

Related Post

Yogi government

गोवंश के संरक्षण और उनके भरण-पोषण के लिए योगी सरकार कटिबद्ध

Posted by - May 30, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) ने निराश्रित गोवंश के लिए भूसे चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये…
CM Yogi

अयोध्या नगर निगम की मशीनरी हुई ‘स्मार्ट’, करोड़ों के सफाई मशीन की मिली सौगात

Posted by - November 20, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या नगर निगम दिन दूना रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।…
AK Sharma

प्रदेश हित में उपभोक्ता समय से करें विद्युत बिलों का पूर्ण भुगतान: एके शर्मा

Posted by - October 6, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए ऊर्जा विभाग ने आरएपीडीआरपी एवं नॉन आरएपीडीआरपी क्षेत्रों के…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, पूजा स्थलों पर कर की गयी व्यवस्थाओं की सराहना

Posted by - November 17, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के साथ सचिव, नगर विकास  अजय कुमार शुक्ला…