Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

443 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को बताया कि उनके द्वारा भारत सरकार की “अग्निपथ योजना के संबंध में 20 जून 2022 को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्त पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सैन्य आधुनिकीकरण, देश की सुरक्षा एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य के अनुकूल बताया गया। साथ ही संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा “अग्निपथ योजना” के संबंध में अपने-अपने सुझाव / विचार भी व्यक्त किये गये। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझाव / विचार संज्ञानार्थ सौंपे।

ए0के0शर्मा ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल जखोली जनपद रूद्रप्रयाग में खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी थी। सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु उत्तराखण्ड राज्य द्वारा अवस्थापना संबंधी सुविधायें उपलब्ध करानी थी। मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री से राज्य में सीमित संसाधन देखते हुए भारत सरकार से अवस्थापना विकास हेतु वित्तीय सहायता प्रदान किये जाने का अनुरोध किया।

ITR भरने की देखें अंतिम तारीख, खुल गया इनकम टैक्स विभाग का पोर्टल

Related Post

PM Modi

देवाधिदेव की नगरी को पीएम मोदी ने दी 1774 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - July 8, 2022 0
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि काशी की आत्मा अविनाशी है। उसकी काया में निरंतर नवीनता लाने…
Ashutosh Tandon

वर्तमान में लखनऊ विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है : आशुतोष टंडन

Posted by - December 24, 2021 0
लखनऊ शहर में 857 पार्काे में सिविल एवं उद्यान संबंधी कार्याे का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल…

विलफुल डिफॉल्टरों की ट्रैवल एजेंसी है भाजपा, इस सरकार में केवल भारत को लूटने की सुगमता फली-फूली: कांग्रेस

Posted by - June 24, 2021 0
प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भगोड़े विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की 9,371 करोड़ संपत्ति सरकारी बैंकों को सौंपने के दावे…
AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…