CM Vishnudev Sai

राष्ट्र की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे सैन्य जवानों का योगदान अतुलनीय : सीएम

139 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव ब्रिगेडियर विवेक शर्मा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रतीक स्वरूप सम्मान बैज लगाया तथा संचालनालय सैनिक कल्याण द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि “सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग, साहस और राष्ट्रसमर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। देश की सुरक्षा में निरंतर तैनात हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है।”

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) आगे कहा कि इस दिवस का संदेश है कि राष्ट्र की रक्षा में लगे हमारे जवानों और शहीद परिवारों के प्रति हम सभी अपनी जिम्मेदारी समझें और उनके कल्याण हेतु सहयोग की भावना से आगे आएं। मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण हेतु अपनी ओर से अंशदान भी प्रदान किया।

इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पद्मश्री उषा बारले भी उपस्थित थीं।

Related Post

पीएम मोदी

हम देश को वादों के बजाए कामकाज की राजनीति की तरफ ले जा रहे हैं : पीएम मोदी

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक मीडिया संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
CM Vishnu Dev

CM विष्णु देव साय ने 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी, कहा-छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था अब होगी सुलभ

Posted by - July 17, 2025 0
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के…
Geo-Special Database

उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के बुनियादी विकास के लिए जियो-स्पेशल डाटाबेस का निर्माण कार्य पूर्ण

Posted by - April 19, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के बुनियादी विकास के लिए जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं स्थानीय निकाय निदेशालय,…
पुष्पा दुबे

पुष्पा दुबे ने जीवन की जमा पूंजी 1.10 करोड़ रुपये कोरोना से जंग के लिए कर दिया दान

Posted by - June 14, 2020 0
लखनऊ। कोरोना महामारी से लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों की अपील पर हर कोई बढ़चढ़ मदद कर रहा…