4 फरवरी से शुरू होगा चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव

1407 0

प्रदेश सरकार ने 4 फरवरी 2021 से 4 फरवरी 2022 तक चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया है। यह बात मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने विकास भवन सभागार में कही।

चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव मनाए जाने के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा है कि 4 फरवरी, 2021 से 04 फरवरी, 2022 तक चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव पूरे वर्ष भर मनाया जाएगा। पहला कार्यक्रम 4 फरवरी 2021 को मनाया जाएगा। 4 फरवरी 2021 को प्रातः लगभग 8 बजे से अमर शहीदों, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ ही प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जिसका समापन गांधी भवन में किया जाएगा। इसी क्रम में वन्दे मातरम् गायन का आयोजन प्रातः 10 से किया जाएगा। इस आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि 4 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद के स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य स्थलों पर 5.30 बजे से 6 बजे तक राष्ट्रधुन बजायी जायेगी। सांय 6.30 बजे से दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम किया जाएगा। पूर्वान्ह 11.00 बजे प्रधानमंत्री जी द्वारा चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का शुभारम्भ किया जाएगा, जिसका सजीव प्रसारण गांधी भवन प्रेक्षागृह में देखा जायेगा।

Related Post

शिक्षक सम्मान और सेवा बचाओ आन्दोलन

शिक्षक सम्मान और सेवा बचाओ आन्दोलन के अन्तर्गत 21 जनवरी को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Posted by - January 12, 2020 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के शिक्षक सम्मान और सेवा बचाओ आन्दोलन के अन्तर्गत आगामी 21 जनवरी को प्रदेश…
Shivani

अल्मोड़ा बस हादसे में माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल करेगी धामी सरकार

Posted by - November 5, 2024 0
अल्मोड़ा। बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली मासूम शिवानी (Shivani ) की देखभाल की जिम्मेदारी धामी सरकार उठाएगी।…

‘संसद की कार्यवाही बाधित करने वाले सदस्यों को निलंबित करने के लिए बने कानून’, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

Posted by - July 29, 2021 0
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मांग की है कि संसद की कार्यवाही में व्यवधान डालने…