शार्लीज थेरॉन

पिता की हत्या पर पहली बार बोलीं शार्लीज थेरॉन, इस वजह से मां ने मारी गोली

824 0

नई दिल्ली। अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली हॉलीबुड की मशहूर अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन अपने पिता की हत्या पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात बताने में कोई शर्म नहीं है कि जब वह 15 साल की थीं तो मां ने उनके शराबी पिता की हत्या कर दी थी। अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शार्लीज थेरॉन ने हाल ही में अपनी फिल्मी सफर और निजी जिंदगी के बारे में बात की है।

शार्लीज थेरॉन ने कहा कि कि ये घटना जून 1991 की है, जब मैं केवल 15 साल की थीं

शार्लीज थेरॉन ने कहा कि कि ये घटना जून 1991 की है। जब मैं केवल 15 साल की थीं। शार्लीज थेरॉन ने बताया कि उनके पिता को शराब की लत थी। वह अपने पिता को बस इसी लत की वजह से ही जानती हैैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिता हर समय बीमार रहते थे और उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी शराब पीने में निकाल दी थी। यह स्थिति मेरे परिवार के लिए काफी परेशानी से भरी थी।

‘छपाक’ ट्रेलर रिलीज होने के बाद एसिड अटैक पीड़िता फिल्म के मेकर्स से हुई नाराज 

शार्लीज थेरॉन ने बताया कि मां के साथ हुई घटना को याद करते हुए कहा कि जब ये घटना हुई तो मेरे पिता चलने की हालत में नहीं थे। मैं और मेरी मां अपने बेडरूम में थे और हम दोनों दरवाजे को बंद कर दिया और उसेके पीछे खड़े हो गए थे। ताकि मेरे पिता हमारे बैडरूम का दरवाजा न खोल सकें। उन्होंने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं खोल पाये। तो उन्होंने दरवाजे में गोली के चला दी। उन्होंने दरवाजे पर तीन फायर मारे। शुक्र है कि तीनों में से एक भी गोली मुझे या मेरी मां को नहीं लगी।

इसके बाद आत्मरक्षा के लिए मेरी मां ने पिता को गोली मार दी। बता दें कि उनके पिता द्वारा तीन गोलियां चलाने के बाद मां ने उन पर गोली चलाई थी। कोर्ट ने इस हत्या को आत्मरक्षा करार दिया था। बता दें कि शार्लीज थेरॉन ने हॉलीवुड की मॉन्स्टर, द लाइफ एंड डेथ ऑफ पीटर सेलर्स और हैनकॉक जैसी फिल्मों में काम किया है।

Related Post

आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

वैश्विक अर्थव्यवस्था को कोरोना ने मंदी की तरफ ढकेला, विकासशील देशों को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत

Posted by - March 28, 2020 0
नई दिल्ली। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर…
शहीदों

‘टोटल धमाल’ की टीम का बड़ा ऐलान, पुलवामा हमले में शहीदों के परिवार को देगी 50 लाख रुपये

Posted by - February 18, 2019 0
मुंबई। पुलवामा हादसे के बाद बॉलीवुड ने हीद हुए जवानों के परिवार के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं अमिताभ…
Durgamati

फिल्म ‘दुर्गामती’ का ट्रेलर लांच, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Posted by - November 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दुर्गामती: द मिथ (Durgamati: the Myth)’ का ट्रेलर बुधवार…
कंगना से 'पंगा' ले पाएंगे वरुण के 'स्ट्रीट डांसर'?

क्या बॉक्स ऑफिस पर कंगना से ‘पंगा’ ले पाएंगे वरुण के ‘स्ट्रीट डांसर’?

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें कंगना रनौत स्टारर ‘पंगा’ और…