Char Dham Yatra

कोरोना ने लगाया चारधाम यात्रा पर ग्रहण, सिर्फ इन्हें मिली पूजन दर्शन की अनुमति

1269 0

देहरादून।  कोविड मामलों में जबरदस्त उछाल के चलते अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) को स्थगित कर दिया गया है। यहां बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि महामारी की स्थिति के बीच यात्रा का संचालन संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि चारधाम के नाम से मशहूर चारों हिमालयी धामों के कपाट (Char Dham Yatra) अपने नियत समय पर ही खुलेंगे लेकिन वहां केवल तीर्थ पुरोहित ही नियमित पूजा करेंगे।

उत्तर प्रदेश में नहीं होगी कोविड टीके, सीएम योगी ने उठाया यह कदम

रावत ने कहा कि तेजी से बढ रहे कोविड मामलों को देखते हुए चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) को फिलहाल स्थगित किया जाता है। वहां केवल पुजारी ही पूजा पाठ करेंगे, बाकी लोगों के लिए यात्रा बंद रहेगी।

देश के अन्य हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी कोविड मामलों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। बुधवार को भी उत्तराखंड में रिकार्ड 6054 मरीजों में कोविड की पुष्टि हुई जबकि 108 अन्य ने महामारी से अपनी जान गंवा दी।

चौदह मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ के कपाट 17 मई को जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ के कपाट उसके एक दिन बाद 18 मई को खोले जाएंगे।

 

Related Post

Bollywood actress shikha malhotra

नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अब खुद हुईं संक्रमित

Posted by - October 10, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने में जुटे हैं। इस…
Crowd of people gathered in CM Yogi's road show

‘भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

Posted by - April 23, 2024 0
मेरठ : मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भक्त हनुमान की आज जयंती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम को 500 वर्ष बाद…
राफेल केस की सीबीआई जांच

प्रशांत भूषण बोले- यदि मोदी सरकार पाक-साफ तो राफेल केस की सीबीआई जांच कराए

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। राफेल केस की सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका खारिज हो गई है। इस फैसले के बाद शुक्रवार याचिकाकर्ता वकील…