Chaitanya Venkateswaran

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : दिल्ली की बेटी चैतन्या वेंकटेश्वरन बनीं एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त

2383 0

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 11 अक्टूबर को दिल्ली की बेटी को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनने का मौका मिला है। चैतन्या वेंकटेश्वरन (Chaitanya Venkateswaran)  को भारत में ब्रिटेन की वरिष्ठतम राजनयिक बनने का को मौका मिला।

फिल्म जंजीर ने अमिताभ बच्चन को बनाया था बॉलीवुड का शहंशाह

वेंकटेश्वरन को दुनियाभर की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करने। साथ ही महिला सशक्तीकरण के लिए मिशन की पहल के तहत यह अवसर दिया गया है। ब्रिटेन उच्चायोग 2017 से हर साल ‘एक दिन के लिए उच्चायुक्त’ प्रतियोगिता आयोजित करता है, जिसमें 18 से 23 वर्ष की युवतियां भाग ले सकती हैं।

ब्रिटेन के उच्चायोग ने बताया कि 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्रिटेन के मिशन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के तहत वेंकटेश्वरन चौथी युवती हैं, जो ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं। उच्चायुक्त के रूप में वेंकटेश्वरन ने उच्चायुक्त के विभाग प्रमुखों को उनके काम सौंपे। वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों से बातचीत की, मीडिया से मुलाकात की और भारतीय महिला प्रतिभागियों पर ब्रिटिश काउंसिल स्टेम छात्रवृत्ति के असर का पता लगाने संबंधी अध्ययन की शुरुआत की।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नये शिखर पर पहुंचा

वेंकटेश्वरन ने कहा कि मैं जब छोटी थी, तब नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल के पुस्तकालय जाया करती थी। तभी से मेरे अंदर सीखने की इच्छा पैदा हुई। एक दिन के लिए ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनना एक सुनहरा अवसर है। भारत में ब्रिटेन के कार्यवाहक उच्चायुक्त जैन थॉम्पसन ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन्हें बहुत पसंद है, जो असाधारण युवतियों को मंच मुहैया कराती है।

प्रतियोगिता के तहत इस साल प्रतिभागियों से सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो डालने को कहा गया था, जिसमें उन्हें यह बताना था कि ‘कोविड-19 संकट में लैंगिक समानता के लिए क्या वैश्विक चुनौतियां और अवसर हैं?’

Related Post

बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ।  जन अधिकार पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। शनिवार…
yogi cabinet

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे कैशलेस इलाज

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों (Teachers) और शिक्षणेत्तर कर्मियों को बड़ी राहत दी…
12th Kunwar Munidra Singh Memorial Inter-School Cricket Tournament

काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Posted by - February 17, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। यह टूर्नामेंट…