Central government

केंद्र सरकार का किसानो को बड़ा तोहफा, फसलों पर बढ़ाया …

655 0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central government) ने बुधवार को किसानो को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार (Central government) ने साल 2022-23 के लिए खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब किसानों को खरीफ फसलों पर 2022-23 फसल वर्ष के लिए ज्यादा एमएसपी मिलेगी।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। ठाकुर ने कहा, ”आज की कैबिनेट बैठक में 14 खरीफ फसलों के एमएसपी को मंजूरी दी गई।”

धान पर 100 रुपये बढ़े

धान की सामान्य ग्रेड किस्म के एमएसपी को 2022-23 फसल वर्ष के लिए पिछले वर्ष के 1,940 रुपये से बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। धान की ‘ए’ ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 से बढ़ाकर 2,060 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। खरीफ की प्रमुख फसल धान है, जिसकी बुवाई शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 2022 का दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य रहेगा।

Credit Card यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब UPI से…

बढ़ा उत्पादन

पिछले तीन वर्षों में सामान्य से अच्छे मानसून ने खरीफ के उत्पादन में औसतन 2.8% की वृद्धि हुई है और इसके खरीफ उत्पादन में 2.5% की वृद्धि हो सकती है, जो रबी उत्पादन में 1.5% की वृद्धि है। सूचना और प्रसारण मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: सीएम योगी

Related Post

CM Dhami

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए सीएम धामी, बोले- उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति

Posted by - April 9, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के पिता स्व. शेर सिंह धामी की आज पांचवी पुण्यतिथि है। इस अवसर…
CM Bhajan Lal

तीर्थ स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का प्रतीक : मुख्यमंत्री

Posted by - September 2, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि हमारे जीवन में तीर्थ यात्रा का बहुत महत्व है। हमारे…
CM Vishnudev Sai

प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Posted by - May 11, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद (Naxalism) के खिलाफ…
Lucknow tops by settling the maximum number of revenue cases

सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने मारी बाजी

Posted by - September 2, 2025 0
लखनऊ: प्रदेश में राजस्व मामलों (Revenue Cases) के त्वरित निस्तारण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त…