Rupe Select

सेंट्रल बैंक का कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड ‘रूपे सिलेक्ट’ लाॅन्च

1597 0

नई दिल्ली । सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर कॉन्टैक्टलेस डेबिट कार्ड का नया संस्करण ‘रूपे सिलेक्ट’ (Rupe Select) लॉन्च किया है।

बैंक के तरफ से जारी बयान में कहा कि यह नवीन रूपे डेबिट सिलेक्ट कार्ड उपभोक्ता की लाइफस्टाइल, फिटनेस, मनोरंजन, न्यूट्रीशन और पर्सनल केयर की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बैंक के प्रबंधन निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी पल्लव मोहपात्रा ने एनपीसीआई के एमडी और सीईओ दिलीप अस्बे के साथ एक वर्चुअल कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया।

वाजिद खान ने पत्नी को इस्लाम कबूल न करने पर दी थी तलाक की धमकी

सेंट्रल बैंक रूपे डेबिट सिलेक्ट कार्ड 20 से अधिक घरेलू और 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय लाउंज का इस्तेमाल करने की सुविधा है। इसके साथ-साथ आकस्मिक और स्थायी विकलांगता के लिए 10 लाख रुपए तक के बीमा कवर जैसी अनूठी विशेषताओं के साथ आता है।

सेंट्रल बैंक रूपे सिलेक्ट (Rupe Select)  डेबिट कार्ड के यूजरों को गोल्फ कोर्सेज, जिम, स्पा और रेस्त्रां में कॉम्प्लीमेंट्री मेम्बरशिप और रियायती दरों पर यह सुविधाएं उपलब्ध होगी। वे इस नेशनल कॉमन मोबिलिटी डेबिट कार्ड (एनसीएमसी) की मदद से सस्ते दामों पर हेल्थ चेकअप करवा सकेंगे। साथ ही कार्ड की मदद से ऑफलाइन मोड में फुटकर या ट्रांजिट खरीदी भी सरल हो जाएगी।

Related Post

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया वाटर वीक-2022 का किया शुभारंभ

Posted by - November 1, 2022 0
नोएडा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने मंगलवार काे इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में इंडिया वाटर वीक-2022 (India Water…
Yogi cabinet

आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में अब पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

Posted by - November 25, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली…
MP Education Council

ज्ञान नगरी गोरखपुर की ख्याति में नींव का पत्थर है एमपी शिक्षा परिषद

Posted by - December 3, 2024 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के मार्गदर्शन में आज विकास के पैमाने पर चमक रहे गोरखपुर की पहचान…
Sugarcane

प्रदेश की 21 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य,पेराई सत्र 2025-26 का विधिवत शुभारम्भ

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ : योगी सरकार द्वारा हाल ही में गन्ना (Sugarcane) किसानों को दिए गए तोहफे के बाद वर्तमान पेराई सत्र…
CM Yogi

न्याय संगत व्यवस्था हर किसी को प्रिय, समयबद्ध न्याय के लिए उस फील्ड के विशेषज्ञ उतने ही महत्वपूर्णः योगी

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…