पीएम मोदी

Fani Cyclone से प्रभावित राज्यों के संपर्क में केंद्र, पहले ही जारी की राहत राशि

969 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार Fani Cyclone से प्रभावित राज्यों के साथ संपर्क में है। चक्रवात प्रभावित राज्यों को अग्रिम राहत राशि जारी कर दी है।

केंद्र ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में

राजस्थान में जनसभा की शुरुआत में मोदी ने कहा कि आज जब हम सब यहां एकत्रित हुए हैं तो उस समय देश के पूर्वी और दक्षिणी तट पर रहने वाले लाखों परिवार भीषण चक्रवात का सामना कर रहे हैं। केंद्र सरकार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की सरकारों के साथ लगातार संपर्क में है।

ये भी पढ़ें :-स्मृति डिग्री को लेकर सिद्धू तंज, बोले- 2024 के चुनाव से पहले KG में एडमिशन ले ही लेंगी 

भारतीयों का एकजुट होकर मुकाबला करना एक भारत, श्रेष्ठ भारत की  पहचान

मोदी ने कहा कि मैं Fani Cyclone से प्रभावित राज्य सरकारों को और वहां के लोगों को भरोसा देना चाहता हूं कि संकट के समय में केंद्र सरकार हमारे उन सभी परिवारों के साथ हैं जहां चक्रवात की आपदा आई है। बड़ी से बड़ी मुश्किल में हम सभी भारतीयों का एकजुट होकर मुकाबला करना एक भारत, श्रेष्ठ भारत की ही पहचान है।

Fani Cyclone से जूझ रहे राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अग्रिम राशि जारी

मोदी ने कहा कि चुनाव की इस आपाधापी के बावजूद उन्होंने हालात की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि कल ही हम इस Fani Cyclone से जूझ रहे राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अग्रिम राशि जारी कर चुके हैं। एनडीआरएफ, तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और थल सेना पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटी हुई है।

Related Post

राम गोपाल वर्मा पर बड़ा आरोप

शर्लिन चोपड़ा का डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा पर बड़ा आरोप, भेजते थे अश्लील वीडियो

Posted by - August 17, 2019 0
मुंबई। बॉलीवु़ड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा हाल ही में हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर डारेक्टर राम गोपाल वर्मा को लेकर बड़ा…
CM Yogi

जनपदों में मास्टर ट्रेनर के माध्यम से गन्ना किसानों का कराएं प्रशिक्षणः मुख्यमंत्री

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग की समीक्षा बैठक की। विभागीय…
CM Yogi

‘बीमारू’ से ‘ब्रेक-थ्रू’ प्रदेश बना यूपी, 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने किया कायाकल्प

Posted by - March 20, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने बदलाव की जिस बयार का पिछले 8 वर्ष में साक्षात्कार किया है, वह अद्भुत व अकल्पनीय…
टुकड़े-टुकड़े गैंग

गृह मंत्रालय बोला-‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’के बारे में नहीं है कोई जानकारी

Posted by - January 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक सभाओं में अक्सर…