independence day on social media

देखिए लोग सोशल मीडिया पर ऐसे मना रहे स्वतन्त्रता दिवस

1279 0

सोशल मीडिया पर आजादी के इस पर्व की धूम मची हुई है और हर ओर तिरंगे के रंग छाए हुए हैं। चाहे वो बच्‍चे हों या बड़े सब अपने-अपने तरीके से आजादी की खुशियां मना रहे हैं। आजादी के इस जश्‍न में आज की पीड़ी अपने देश के वीरों, आजादी के नायकों को नमन कर रही है। लोग इनकी तस्‍वीरें शेयर कर आजादी के दिनों की याद को ताजा कर रहे हैं।

इम्युनिटी मजबूत करने के लिए पिए हल्दी-तुलसी का यह खास काढ़ा

देश की एकता इसकी खूबसूरती है, जो इसे दुनिया में सबसे अलग बनाती है। आजादी के इस जश्‍न पर लोग एकता की मिसाल अपनी तस्‍वीरों के जरिये पेश कर रहे हैं।इस बार स्‍कूलों में किए जाने वाले आयोजन भी ऑनलाइन हो रहे हैं। इस बार कोरोना की वजह से कुछ रंग फीका रहा। मगर बच्‍चों का उत्‍साह कम नहीं हुआ है। वे तिरंगे को हाथ में लेकर आजादी की इस खुशी को साझा कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से लोग अपने घरों तक ही सीमित हैं। ऐसे में वे आजादी का जश्‍न अपने घर में ही तिरंगे को सलामी देकर मना रहे हैं।

इस बार तिरंगे का रंग पकवानों तक पर छाया हुआ है। कोई तीन रंगों में रंगी डिश बना रहा है, तो कोई तीन रंगों से सजा केक बना कर अपना देशप्रेम व्‍यक्‍त कर रहा है।

Related Post

arvind jejariwal in meeruth kisan panchayat

किसान महापंचायत में केजरीवाल ने कहा, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

Posted by - February 28, 2021 0
मेरठ। किसान महापंचायत में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Kejariwal ) ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला…
जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

रामपुर: जयाप्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 20 अप्रैल को

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी नेता जयाप्रदा के खिलाफ रामपुर की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया…