CDS Bipin Rawat

CDS बिपिन रावत की अंतिम यात्रा शुरू

682 0

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा।

दिल्ली में कामराज मार्ग स्थित उनके आधिकारिक निवास से दिल्ली कैंट के लिए उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। दिल्ली कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Image

स्मृति शेष: चीन-पाक से दो-दो हाथ करने को तैयार थे जनरल रावत

इससे पहले, जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

प्रोटोकॉल के मुताबिक, जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी और इस दौरान 800 मिलिट्री पर्सनल मौजूद रहेंगे। जनरल रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था संभाल रही है।

Related Post

CM Dhami

प्रत्येक जनपद में वन्यजीव नसबन्दी केन्द्र की होगी स्थापना : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - December 20, 2025 0
राज्य में मानव वन्य जीव संघर्ष के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने…
CM Yogi

परियोजनाएं सिर्फ सरकारी खर्च नहीं, जनता के विश्वास की पूंजी हैं: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कानपुर मंडल के विधायकों के साथ एक…
Maha Kumbh

सनातन के ध्वज वाहक अखाड़ों में नारी सशक्तीकरण का साक्षी बन रहा है प्रयागराज महाकुम्भ

Posted by - January 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन की शक्ति है महाकुम्भ (Maha Kumbh) का श्रृंगार कहे जाने वाले 13 अखाड़े। महाकुम्भ के मौनी अमावस्या…