सीबीआई ने बंगाल के डीजीपी से मांगा हत्या व दुष्कर्म के मामलों का ब्योरा

704 0

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच के लिए सीबीआई सक्रिय हो गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के डीजीपी से चुनाव बाद राज्य में हुई हत्याओं व दुष्कर्म के मामलों का ब्योरा मांगा है। सीबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को ही चुनाव बाद हिंसा की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक कमेटी की सिफारिश के आधार पर सीबीआई को जांच का आदेश दिया है। यह ममता सरकार को बड़ा झटका माना जा रहा है।

चुनाव बाद हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले तो कलकत्ता हाईकोर्ट ने हिंसा की जांच सीबीआई से कराने पर सहमति दी और अब कोर्ट ने मानव अधिकार आयोग की समिति की रिपोर्ट को दुरुस्त बताया है। कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायामूर्ति आईपी मुखर्जी का कहना है कि मानव अधिकार आयोग की समिति के दुराग्रह से ग्रसित होने के आरोप में कोई दम नहीं है।

समिति ने अपनी रिपोर्ट में जो सिफारिशे की हैं, उन पर विचार किया गया और वकीलों की दलीलों को भी सुना गया है। हाईकोर्ट ने कहा कि समिति के पास जांच करने व तथ्यों को पेश करने का पूरा अधिकार था। क्योंकि, इसका आदेश उन्हें पांच जजों वाली पीठ ने दिया था।

हाईकोर्ट की पांच जजों वाली पीठ ने दुष्कर्म, दुष्कर्म की कोशिश, हत्या जैसे अपराधों की सीबीआई जांच तथा बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के अन्य मामलों की जांच के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठन के भी आदेश दिए हैं।

ISI के हाथों की कठपुतली है तालिबान, अफगानिस्तान की चिंता छोड़ देश की सुरक्षा पर ध्यान दें PM- ओवैसी

उधर, सीबीआई से जांच कराने के हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में याचिकाकर्ता वकील अनिंद्य सुंदर दास ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि मैंने यह प्रतिवाद इसलिए दायर किया है क्योंकि मैं नहीं चाहता मुझे सुने बिना कोई भी निर्णय मेरे खिलाफ पारित किया जाए।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किया ट्रेकिंग

Posted by - January 5, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को शहंशाही आश्रम, राजपुर (देहरादून) से झड़ीपानी (मसूरी) तक ट्रेकिंग कर…
Yamunotri Dham

क्षमता से अधिक संख्या यमुनोत्री धाम आ रहे श्रद्धालु, पुलिस बोली- स्थगित करें यात्रा

Posted by - May 12, 2024 0
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में यात्रा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में…
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, कहा-‘उत्सव’ नहीं गंभीर समस्या है वैक्सीन की कमी

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों (Corona Cases) के बीच अब कई राज्यों में वैक्सीन की कमी पड़…

PM संग बैठक से पहले फारूक बोले- महबूबा का PAK वाला बयान उनका एजेंडा, हमें अपने वतन से मतलब

Posted by - June 24, 2021 0
पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक होनी है बैठक में गुपकार संगठन भी भाग…