Case filed against two people for spreading corona

फिरोजाबाद जिला अस्पताल में नमाज अदा करने वाले 27 लोगों पर मुकदमा दर्ज

922 0

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड़ में भर्ती लोगों द्वारा खुले में नमाज अदा करने को लेकर उत्तर थाने में 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती लोग वार्ड से निकलकर खुले में नमाज अदा करने लगे

प्रभारी सीएमएस डाॅ. आलोक शर्मा ने बताया कि अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती लोग वार्ड से निकलकर खुले में नमाज अदा करने लगे। अस्पतालकर्मियों ने उन लोगों से ऐसा करने से मना किया ,लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद सूचना थाना उत्तर पुलिस को दी गई। इस सिलसिले में पुलिस ने 27 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270, 271 एवं महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

कोरोना पॉजिटिव ने यदि किसी पर थूका, तो दर्ज होगा हत्या का मुकदमा : डीजीपी

घनी आबादी होने के कारण इनके यहां रहने से उन्हें भी संक्रमण का खतरा रहेगा

गौरतलब है कि जमातियों के सम्पर्क में आने वाले कुछ लोगों को थाना दक्षिण क्षेत्र के कन्हैया नगर और थाना उत्तर क्षेत्र के अस्पताल परिसर में बने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के आवासों में क्वारेटाइन किया जा रहा था तब प्रशासन का वहां के निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध करने वाले लोगों का कहना था कि घनी आबादी होने के कारण इनके यहां रहने से उन्हें भी संक्रमण का खतरा रहेगा। विरोध के चलते प्रशासन को इन सभी अन्य स्थानों पर क्वारेंटान किया गया है।

Related Post

कांग्रेस सदस्यों का निलम्बन

‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है भारत: अधीर रंजन

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर महिलाओं के खिलाफ होते…
CM Dhami

सीएम धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के दिए निर्देश

Posted by - January 29, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा अतिक्रमण (Encroachment) पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका…
CM Dhami

हिमालय की सुन्दरता और जैव विविधता को संरक्षित रखना हमारा दायित्व: धामी

Posted by - September 8, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिमालय के संरक्षण के…