bbk vaccination

नर्स ने लगा दिया 20 लोगों को कोरोना का टीका , स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

665 0

बाराबंकी । जिले के एक गांव में ANM को भेजकर कोरोना वैक्सीन (Covid Vaccination ) लगवाने का हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने CHC अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही गांव जाकर टीका लगाने वाली एएनएम की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की गई। प्रकरण की जांच ACMO को सौंपी गई है।

सीएचसी रामनगर में तैनात अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित पर आरोप है कि उन्होंने कोविड नियमों को दरकिनार करते हुए बीते बुधवार को एएनएम को सैदनपुर गांव भेजकर कई लोगों को कोरोना (Covid Vaccination ) का टीका लगवा दिया। विभाग के अधिकारी कई दिनों तक यह मामला दबाए रहे। सूचना डीएम और सीएमओ तक पहुंचने पर हड़कंप मचा तो कार्रवाई करनी पड़ी। ANM नसीम सुल्ताना का कहना है कि वह CHC अधीक्षक के कहने पर सैदनपुर गांव में टीका लगाने के लिए गई थी। गांव में 20 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

यूपी में कोरोना की नई गाइडलाइन : बिना अनुमति के नहीं होगा कोई कार्यक्रम

इस गांव से 22 लोगों ने कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण कराया था। कोविड वैक्सीनेशन (Covid Vaccination ) में भयंकर लापरवाही में डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुएCMO को तत्काल मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर सीएमओ ने सोमवार को CHC अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया।

इसके साथ ही ANM की संविदा समाप्त करने की संस्तुति भी कर दी गई है। सीएमओ द्वारा की गई यह कार्रवाई और वैक्सीनेशन के इस प्रकरण को लेकर सीएमओ कार्यालय में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। उधर, CHC अधीक्षक का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि उक्त एएनएम कब गांव में कोरोना (Covid Vaccination )  का टीका लगाने चली गई। मुझ पर एएनएम को गांव भेजने का जो आरोप लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से निराधार है।

Related Post

AK Sharma

निवेशकों के साथ पर्सनल और वर्चुअल मीटिंग कर व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित किया जाए

Posted by - February 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में आए कुल…
Ram Navami

रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम

Posted by - March 29, 2025 0
अयोध्या। अयोध्या में इस बार रामनवमी (Ram Navami) के पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने…
CM Yogi

आधुनिक भारत के निर्माण में मील का पत्थर बनेगी एआई यूनिवर्सिटीः सीएम योगी

Posted by - July 26, 2025 0
लखनऊ। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद को शिक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक समृद्धि के अद्वितीय संगम के रूप में…
AK Sharma

माघ मेला 2024 को महाकुम्भ- 2025 के रिहर्सल के रूप में ले: एके शर्मा

Posted by - January 6, 2024 0
प्रयागराज। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने शनिवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में…