'कैप्टन अमेरिका' की अभिनेत्री

‘कैप्टन अमेरिका’ की अभिनेत्री पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1272 0

नई दिल्ली। क्रिस इवांस स्टारर फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेंजर’ में एक छोटी सी भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने कथित तौर पर अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी।

38 वर्षीय मोली फिट्जराल्ड को मंगलवार को पुलिस ने ओलाथे से गिरफ्तार किया है। हॉलीवुड अभिनेत्री पर सेकेंड डिग्री की हत्या का आरोप लगा है और 500,000 डॉलर के बांड पर जेल हुई है। हालांकि आरोपी अभिनेत्री की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

काइली जेनर का बोल्ड वीडियो देख फैंस को लगा 440 वोल्ट झटका 

मोली फिट्जराल्ड 68 वर्षीय उनकी मां पैट्रीसिया “टी” की मौत के मामले में आरोपी हैं। अधिकारियों की मानें तो पैट्रीसिया का शव 20 दिसंबर को ओलाथे में उनके घर के अंदर मिला था। हालांकि इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है कि मोली ने अपनी मां की हत्या क्यूं की?

मोली फिट्जराल्ड ने 2017 में “द क्रीप्स” जैसी कम बजट वाली फिल्मों में काम किया है। इसके लिए उसने निर्माता और निर्देशक दोनों के रूप में काम किया था। पैट्रीसिया का परिवार इस घटना से स्तब्ध है।

Related Post

Kareena Kapoor

करीना कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर जाने कैसा था सैफ अली खान का रिएक्शन?

Posted by - October 24, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor)  इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी के खूबसूरत टाइम को इंजॉय कर रही हैं। इस…
इमरान हाशमी

दिल्ली प्रदूषण: इमरान हाशमी बोले- ‘चेहरे’ की शूटिंग से पहले मुझे एक गैस मास्क मिले

Posted by - November 24, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग…

बर्थडे स्पेशल: पार्टी में मौजूद कई एक्टर, मलाइका का दिखा जबरदस्त अंदाज

Posted by - October 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो से भी खूब सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका अरोड़ा आज यानी 23…