कान्स फिल्म फेस्टिवल

टला कान्स फिल्म फेस्टिवल, जून- जुलाई में हो सकता है आयोजन

1054 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का आतंक देश- दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते ही कई बड़े- बड़े कार्यक्रम भी टाल दिए जा रहे हैं। इस लिस्ट में अब प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल का भी नाम जुड़ गया है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल अब ये आयोजन कब होगा इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है?

बता दें कि प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल को टाल दिया गया है। बता दें कि फ्रांस में कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन का फैसला लिया गया था, ऐसे में कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि 12 मई से कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाना था, लेकिन अब इस जून- जुलाई तक टाल दिया गया है। हालांकि अब ये आयोजन कब होगा इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है?

https://twitter.com/Festival_Cannes/status/1240719066823667712

कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने कहा कि  इस समय में हम  कोविड 19 से लड़ रहे लोगों के साथ

बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने कहा कि, दुनियाभर में जारी महामारी के इस समय में हम उन कोविड 19 से लड़ रहे लोगों के साथ हैं। आज हम सभी ने 12 मई से लेकर 23 मई तक होने जा रहे फिल्म फेस्टिवल को स्थगित करने का फैसला लिया है।

ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स (BAFTA) ने कोरोनावायरस के चलते दो टीवी अवॉर्ड्स को स्थगित

बता दें कि कोरोना वायरस के चलते ऐसा पहली बार देखने को नहीं मिला है जब किसी बड़े कार्यक्रम को टाल दिया गया है। इससे पहले ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स (BAFTA) ने कोरोनावायरस के चलते दो टीवी अवॉर्ड्स को स्थगित कर दिया है। वहीं कई फिल्मों के शूट और रिलीजिंग डेट पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है।

Related Post

शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित

फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का ट्रेलर 7 जनवरी को होगा रिलीज

Posted by - December 20, 2019 0
मुंबई। विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘शिकारा-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ कश्मीरी पंडित’ का मोशन पोस्टर जारी किया है।…

हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले अनुराग कश्यप ने ट्विटर को कहा अलविदा

Posted by - August 11, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने वाले लेखक, अनुराग कश्यप ने ट्विटर को अलविदा कह दिया है।…

नेशनल अवॉर्ड मिलते ही फूले नहीं समा रहा बॉलीवुड, बधाईयों का लगा तांता

Posted by - August 10, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नेशनल अवॉर्ड पर मिलने पके बाद आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल के फैंस खुशी से फूले नहीं समा…