CM Dhami

सीएम धामी से हरिद्वार पंचायत चुनाव के विजयी उम्मीदवारों ने की भेंट

465 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में हरिद्वार पंचायत चुनाव के निर्वाचित उम्मीदवारों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में हम सबको सहयोगी बनना होगा। हमें जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरने का प्रयास करना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। हमें बातें कम काम ज्यादा के मंत्र पर ध्यान देना होगा। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता आज पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। हम सब एक परिवार की तरह हैं और सभी को मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने में मददगार बनना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों की रहती है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल‘निशंक’, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, राज्य सरकार उन्हें उपलब्ध करवाएगी मंच : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - January 21, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवाओं का…

ममता बनर्जी के परिवार पर ईडी की नजर, मनी लॉड्रिंग केस में उन्हें व भतीजे अभिषेक को थमाई नोटिस

Posted by - August 28, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का परिवार एकबार फिर से जांच एजेंसियों के निशाने पर है, उन्हें व उनके…
CM Dhami

CM Dhami ने नैनीताल में जनता से की मुलाकात व सुनी उनकी समस्याएं

Posted by - November 27, 2025 0
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले…