WEST BANGAL ELECTION

पश्चिम बंगाल : पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन- शाह, योगी और मिथुन करेंगे रैली

997 0
नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान (First Phase of West Bengal Assam Elections) 27 मार्च को होगा। दोनों ही राज्यों में पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है।
पश्चिम बंगाल और असम में पहले चरण के मतदान (First Phase of West Bengal Assam Elections) के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसको देखते हुए भाजपा, टीएमसी, कांग्रेस सीपीआई-एम सहित अन्य सभी पार्टियां आज ताबड़तोड़ रैलियां करेंगी।

आज से दो दिन बाद यानी की 27 मार्च को बंगाल और असम में पहले चरण का मतदान(First Phase of West Bengal Assam Elections) होना है। इसको देखते हुए भाजपा, टीएमसी, और सीपीआई-एम आज पूरा जोर लगाने की तैयारी में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फिल्म अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती गुरुवार को बंगाल में बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।

आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

गृह मंत्री शाह की आज इन स्थानों पर होंगी रैलियां

सुबह 11:30 बजे पुरुलिया में रैली करेंगे. दोपहर 1:10 बजे झारग्राम में रैली करेंगे. इसके बाद तुमलुक जिले के शांतिपुर में रैली करेंगे। जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे के बाद बिष्णुपुर के टुर्की मठ में शाह रैली करने वाले हैं।

मिथुन चक्रवर्ती यहां करेंगे रैली

बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर

राजनाथ सिंह जयनगर और चंडीतल्ला में रैली करेंगे.

योगी आदित्यनाथ

आज योगी 24 परगना जिले के सागर विधानसभा, नंदीग्राम, मिदनापुर में रैली करेंगे।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ राउंड में चुनाव होंगे। यह चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच होंगे। 2 मई 2021 को नतीजों की घोषणा होगी। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे समाप्त होने की संभावना है।

Related Post

cs upadhyay

मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

Posted by - March 9, 2022 0
देहरादून/लालकुआँ। मतों की गिनती में गड़बड़ी एवम्ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका के बीच बेहद सावधानी बरत रहे हरीश रावत ने…

पीएम मोदी ने ‘गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ किया लॉन्च, कहा- भारत के विकास को मिलेगी गति

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ की शुरुआत की। जो 16 मंत्रालयों को…
cm dhami

सीएम धामी ने बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ , बोले- इससे मिलती है प्रेरणा

Posted by - January 29, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में रविवार को बच्चों के साथ प्रधानमंत्री की ‘मन की…
Remedisvir

भारत काे रेमडेसिविर की 450,000 शीशियां नि:शुल्क देगी अमेरिकी कंपनी

Posted by - April 27, 2021 0
वाशिंगटन । अमेरिका की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी ने कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली रेमडेसिविर (Remedesvir) दवा की…
PRSI

PRSI देहरादून ने ध्यान और सकारात्मकता पर आधारित सत्र आयोजित किया

Posted by - May 10, 2025 0
देहरादून। पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा “सकारात्मक सोच और सजग मन: प्रभावी जनसंपर्क का मूल मंत्र”…