दबंग 3

CAA Protest: सलमान की दबंग 3 ने उम्मीद से काफी कम की पहले दिन कमाई

860 0

मुंबई। सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पहले दिन काफी मिले-जुले रिव्यूज़ मिले थे। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म देखकर निकले लोगों ने भी नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा अब ‘दबंग 3’ के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े देखकर साफ है कि ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लगाए जा रहे कयासों से काफी कम रहा है। ‘दबंग 3’ की कमाई में गिरावट की कई और वजहें हो सकती है।

फिल्म दबंग 3 ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपए की कमाई की

आम तौर पर सलमान खान की फिल्मों के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद होती है। ऐसे में सबसे अहम होता है कि किसी भी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन। इससे ये पता चलता है कि फिल्म में लोगों की दिलचस्पी कितनी है? वहीं सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ के ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े देखकर मामला कुछ सही नहीं लग रहा है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपए की कमाई की है।

सीएए विरोध प्रदर्शन की वजह से फिल्म को 20-25 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि चुलबुल पांडेय की ये फिल्म कम से कम 40 करोड़ के आस-पास की ओपनिंग तो देगी ही। हालांकि फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। माना जा रहा है कि इसकी वजह देश भर में चल रहे CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हो सकते हैं, क्योंकि देश की कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलना नहीं चाहते हैं। माना जा रहा है कि सीएए विरोध प्रदर्शन की वजह से फिल्म को 20-25 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है।

दबंग 3 का बजट लगभग 150 करोड़ बताया जा रहा है, फिल्म की धीमी शुरुआत मेकर्स को डाल सकती है मुसीबत में 

‘दबंग 3’ का बजट लगभग 150 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म की धीमी शुरुआत मेकर्स को मुसीबत में डाल सकती है। दबंग फ्रेंचाइजी की बात करें तो सबसे ज्यादा कमाई ‘दबंग 2’ ने की है। इस फिल्म ने 300 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। इस फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी 24.50 करोड़ रहा था, लेकिन इसका बजट दबंग 3 से काफी कम था। ‘दबंग 2’ को लगभग 80 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था।

सलमान की फिल्म ‘दबंग 3’ के लिए एक झटका है। ये फिल्म हाल ही में पायरेसी का शिकार भी हो गई है। इस फिल्म को तमिलरॉकर्स ने इंटरनेट पर लीक कर दिया। ऐसे में आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि वीकेंड और हॉलीडेवीक पर ‘दबंग 3’ को फायदा मिल सकता है।

Related Post

Amitabh Bachchan

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने प्रशंसकों का दुआओं के लिए जताया आभार

Posted by - July 17, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। बीते शनिवार को उन्होंने…

‘पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं’ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पर भड़कीं तापसी और सोना

Posted by - August 27, 2021 0
पत्नी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं’ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की इस टिप्पणी पर तापसी पन्नू और सोना मोहापात्रा…
कटरीना कैफ

अक्षय का हाथ थामे नजर आ रही करटीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर हो रही वारयल

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटाइनमेंट डेस्क। ऐसे कई सारे फिल्मी एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म में एकसाथ कम करते-करते एक अच्छे दोस्त का…