उपचुनाव का बिगुल बजा

कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बजा

947 0

बेंगलुरु। कर्नाटक की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल रविवार को बज गया है। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना नौ दिसंबर को होगी।

राज्य में 11नवंबर से राज्‍य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी। बता दें कि 17 विधायकों को अयोग्य करार करार दिए जाने के कारण राज्‍य की 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के फ्लोर टेस्‍ट वाले प्रस्ताव पर 29 जुलाई को मतदान से पहले 17 बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया था। उक्‍त विधायक विश्वासमत के दौरान अनुपस्थित रहे थे जिससे कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार गिर गई थी। इससे भाजपा को सत्ता में आने का रास्ता साफ हो गया था।

रिसर्च: ब्लड कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मददगार वियाग्रा 

तत्‍कालीन विधानसभा अध्‍यक्ष के फैसले के खिलाफ इन विधायकों ने 29 जुलाई को शीर्ष कोर्ट में चुनौती दी थी। इससे पहले आयोग ने 21 अक्टूबर को 15 सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित रहने के कारण फैसले को पांच दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया था।

बीते दिनों कर्नाटक में कांग्रेस और जदएस के 17 विधायकों की अयोग्यता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सितंबर के महीने में मामले की सुनवाई कर रहे जजों की बेंच से एक जज जस्‍टिस मोहन शांतनागौदर ने खुद को मामले से अलग कर लिया था।

Related Post

वेंटीलेटर पर कल्याण सिंह, पूर्व सीएम की फिर बिगड़ी हालत

Posted by - August 20, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। वह अपने दिल्ली के दौरे से सीधे संजय…
महिलाओं से ज्यादा मात्रा में वसा लेते हैं पुरुष

रिसर्च में खुलासा : महिलाओं से ज्यादा मात्रा में वसा लेते हैं पुरुष

Posted by - February 22, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के सर्वे बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें मिला है कि महिलाओं के मुकाबले…
राफेल डील

‘बेचेंद्र मोदी’ देश के पीएसयू को सूट-बूट वाले मित्रों के साथ बंदर बांट कर रहा है -राहुल

Posted by - October 18, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड अर्थव्यवस्था पर एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कैबिनेट में अपने सहयोगी ओमप्रकाश राजभर…
उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

उपेंद्र कुशवाहा बने जदयू राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

Posted by - March 15, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय किए…