अवैध शराब मे कारोबारी धरा गया

अवैध शराब मे कारोबारी धरा गया

626 0

गोसाईगंज पुलिस ने अवैध शराब बनाते समय दो कारोबारियों को गिरफतार किया है। पुलिस ने मौके से 100 लीटर कच्ची शराब, 2 किलो यूरिया बरामद किया है।
थाना प्रभारी गोसाईगंज ने बताया कि सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम रकीबाबाद में अंकित के घर के सामने झाड़ियों में छापेमारी की कार्रवाई की थी। पुलिस कार्रवाई देख अवैध शराब बना रहा आरोपित भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया।

जुगल किशोर ज्वैलर्स के शो रूम में हुई चोरी का खुलासा

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम ग्राम रकीबाबाद गोसाईगंज निवासी राम सजीवन बताया है। पुलिस ने मौके से 100 लीटर अवैध शराब, 2 किलो यूरिया बरामद की है। आरोपित चूल्हे पर अवैध शराब का निर्माण कर रहा था। पुलिस का दावा है कि आरोपित अवैध शराब तैयार कर इलाके में सप्लाई करता है। आरोपित से स्थानीय लोग फुटकर में अवैध शराब खरीदते थे। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया है।

Related Post

Jhansi Medical College

झांसी अग्निकांड: मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद, CM ने किया एलान

Posted by - November 16, 2024 0
लखनऊ। झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे (Jhansi Medical College Accident) में शिकार नवजातों के परिजनों को शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपयों…
गुड़ के औषधीय गुणों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है महोत्सव का उद्देश्य

गुड़ के औषधीय गुणों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है महोत्सव का उद्देश्य

Posted by - March 7, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य के गन्ना विकास विभाग द्वारा आयोजित दो…