मध्य प्रदेश में बस और डंपर की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत

605 0

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक बस और डंपर के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। ये हादसा भिंड के गोहाड स्क्वायर पर हुआ है।

हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया बाद में डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृतक घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा सभी मृतकों की पहचान की जा रही है।

मृतकों में 5 पुरुष-2 महिलाएं शामिल

बता दें कि बस में सवार 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के डांग विरखड़ी गांव के सामने एनएच 92 पर हुआ। भिंड की ओर से आ रही डंपर ग्वालियर की तरफ से आ रही बस से टकरा गई। बस ग्वालियर से बरेली जा रही थी।

सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्य प्रदेश मुख्‍यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के गोहद हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजन को 4-4 लाख व घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रु की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, साथ ही अधिकारियों को दुर्घटना की जांच के आदेश दिए।

Related Post

CM Dhami

हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए आते है देवभूमि उत्तराखंड: धामी

Posted by - May 10, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चार धामों में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी…
CM Dhami laid the foundation stone for the second phase of road widening in Sahaspur

सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के दूसरे चरण की शुरुआत, 1203 लाख की विकास सौगात

Posted by - February 12, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठीबेरी…
CM Bhajan Lal

सीएम भजन लाल ने पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने पर दी शुभकामनाएं

Posted by - June 7, 2024 0
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारतीय संसद में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल का नेता चुने जाने…
प्रशांत किशोर

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले-बिहार में नहीं होगा लागू CAA-NRC

Posted by - January 12, 2020 0
पटना। रविवार सुबह कोलकाता के बेलूर मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए को लेकर लोगों को की आशंकाओं को…
Sai Cabinet

साय कैबिनेट बैठक: हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट में डायवर्सन और पेनाल्टी शुल्क में छूट

Posted by - November 26, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट (Sai Cabinet) बैठक महानदी भवन स्थित मंत्रालय में चल रही है। मुख्य रूप से इस…