मकान का ताला तोड़ चोरों ने की चोरी

मकान का ताला तोड़ चोरों ने की चोरी

733 0

इंदिरानगर इलाके में रहने वाले एक रियल एस्टेट कारोबारी के मकान का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने नगदी और जेवरात समेत अन्य सामान पार कर ले गए। गुरुवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।

लापता प्रॉपर्टी डीलर की हुई मौत

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के मुताबिक, पीड़ित राजकुमार तिवारी स्थानीय थाना इलाके के विवेकानंद कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया गत 13 मार्च को अपने पैतृक गांव गए थे। इसके बाद वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख पीड़ित परिवार हैरान रह गया। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुई संजय की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों तक छानबीन की है। लेकिन, चोरों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी। उप निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। जांच पड़ताल में पता चला कि शातिर चोर मकान सूनसान देखकर गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए थे। इसके बाद वारदात को अंजाम दी है।

 

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

यादव का अलवर से चुनाव लड़ना अलवर ही नहीं, राजस्थान के लिए भी मोदी का तोहफा: भजनलाल

Posted by - March 27, 2024 0
अलवर। अलवर प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पूर्व बाइक रैली…
CM Dhami

सीएम धामी ने चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - August 30, 2023 0
चम्पावत। प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप…
Central Force in nandigram

वोटिंग के दिन नंदीग्राम में तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नंदीग्राम (Nandigram) में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात…