बुंदेलखंड के लोगों की लड़ाई लड़ते रहे हैं, लड़ते रहेंगे – बृजभूषण राजपूत

706 0

महोबा के चरखारी विधानसभा के विधायक बृजभूषण ने स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर मीडिया सेल को संबोधित किया।आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र तकनीकी रूप से मजबूत 80 से अधिक युवाओं को अपने साथ जोड़ा और रणनीतियों पर चर्चा भी की।इस दौरान उन्होंने कहा कि सवाल करना अच्छी बात है, जो काम करता है उससे ही सवाल होते हैं। इसलिए छोटी से छोटी मुसीबत के लिए लोग उनसे सवाल पूछते हैं।

कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हुए विपक्षी नेताओं और अफ़वाहों के ख़िलाफ़ मुखर रूप से लिखने के लिए प्रेरित किया।बृजभूषण रोज़गार के मुद्दे पर गंभीर दिखे और बुंदेलखंड के लोगों के लिए रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए योजना पर चर्चा की।

दरअसल, मुस्लिम सब्जी वाले को धमकाते हुए बृजभूषण राजपूत का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।  जिसमें बृजभूषण सब्जी वाले से उसका नाम पूछते हैं और जब वह अपना नाम राजकुमार बताता है तो उसे अपशब्द बोलते हुए कहते हैं कि दोबारा यहां मत दिखना।  वो वीडियो में सब्जी वाले से ये कहते हुए भी नजर आए कि तुम मुसलमान हो और तुमने अपना नाम गलत बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ उमा शंकर पांडे ने इस मुद्दे पर बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस तरह बीजेपी विधायक ने एक गरीब सब्जी वाले से उसका नाम पूछकर उसका धर्म जानने की कोशिश की, उससे साफ होता है कि बीजेपी केवल धर्म की राजनीति करने में जुटी है।

कांग्रेस का पीएम पर तंज, कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और इनका बकवास

वायरल वीडियो पर विवाद बढ़ने के बाद बृजभूषण राजपूत ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने सब्जी वाले से केवल उसकी पहचान पूछी थी।  लेकिन उसने बताने से मना कर दिया और उसके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि सब्जी वाला तबलीगी जमात से जुड़ा कोई शख्स भी हो सकता था।  कोई ISI एजेंट भी हो सकता था। ऐसे में उसकी पहचान पूछना जरूरी था। उन्होंने कहा कि ऐसे कई वीडियो देखने को मिले हैं जिसमें थूक लगाकर सब्जी बेची जा रही है।

Related Post

CM Yogi saw 'The Sabarmati Report'

सीएम योगी ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म

Posted by - November 21, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को बहुचर्चित फ़िल्म ‘ द साबरमती रिपोर्ट’ (The Sabarmati Report) देखी। फिल्म…
UP Board

यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे होगा घोषित, योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक

Posted by - April 22, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार 23 अप्रैल…