Expressway

बनकर तैयार हुआ बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन

478 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को पांचवां एक्सप्रेस-वे बन कर तैयार हो गया है और जल्द उद्घाटन होने वाला है। ये एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड (Bundelkhand Expressway) के दूरस्थ इलाकों को जोड़ने का काम करेगा। पीएम मोदी ने 29 फरवरी 2020 को इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था और इसको बनने का 36 महीनों का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन ये 8 महीना पहले ही बनकर तैयार हो गया है। 296 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे महज 28 महीनों में ही बन गया है। आगरा-बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Expressway) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते 12 जुलाई को करने वाले हैं।

कोरोना काल के दौरान लगी पाबंदियों के बावजूद यह प्रोजेक्ट तय समय से पहले ही पूरा हो गया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण में करीब 1,132 करोड़ रुपये की बचत भी की है, जो कि कुल अनुमानित लागत का 12.72% है। यह एक्सप्रेस-वे राज्य के सात जिलों को जोड़ता है, जिसमें 13 इंटरचेंज प्वाइंट होंगे।

भारी बारिश से घाटकोपर में तबाही, भूस्खलन से मची त्राहि

अभी चार लेन में बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को आगे चलकर छह लेन तक बढ़ाने की योजना है। इस नए एक्सप्रेस-वे की खासियत यह भी है कि यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से इटावा के पास जुड़ेगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर के साथ लखनऊवालों को भी बुंदेलखंड तक सीधा रूट मिलेगा।

हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले कागजों पर चिकन बेचने वाला गिरफ्तार

Related Post

CM Dhami

लक्ष्य सेन का सम्मानित होना उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: सीएम धामी

Posted by - December 1, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने ‘अर्जुन पुरस्कार’ से लक्ष्य सेन को सम्मानित होने पर उत्तराखंड के लिए…
CM Dhami

सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं

Posted by - October 31, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री साय

Posted by - October 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने शुक्रवार की देर रात अपने निवास कार्यालय में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की…