दबंगों ने खाकी पर किया हमला

दबंगों ने खाकी पर किया हमला

733 0

गाजीपुर थाने मे तैनात सिपाही सुशील पाडेण्य को उसी के मित्रो ने सोमवार की रात आपसी कहासुनी मे हुए विवाद में पीट कर लहुलुहान कर दिया । मारपीट में लहूलुहान हुए वर्दीधारी सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घायल हुए सिपाही की हालत ठीक बताई जा रही है। इन्स्पेक्टर गाज़ीपुर ने गम्भीरता से लेते हुए सिपाही पर हमला करने वाले दो नामज़द आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी गाजीपुर ने बताया कि थाने मे तैनात सिपाही सुशील पाडेण्य को सोमवार की देर रात गाज़ीपुर के अरावली क्षेत्र मे कुछ लोगो के द्वारा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया था ।

मलिहाबाद में समाधान दिवस में आईं 84 शिकायतें

सिपाही पर हुए हमले की सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हुई तो पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया और घायल सिपाही की तहरीर पर सौरभ पाठक और संदीप पाठक को नामज़द करते हुए कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।पुलिस ने हमलावर आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर सिपाही पर हुए हमले का कारण सिपाही द्वारा अपने मित्रो के साथ बैठ कर शराब पीने के दौरान मारपीट व हमले की बात कही जा रही थी, लेकिन इन्स्पेक्टर गाज़ीपुर ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए सिपाही के द्वारा अपने दोस्तो संग शराब पीने के दौरान हुए झगड़े की बात का खण्डन करते हुए कहा है कि पुलिस कर्मी सुशील पाडेण्य बीती देर रात कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे तभी अरावली के पास उनसे कुछ लोगो ने मारपीट की है।

 

उन्होने बताया कि बावर्दी सिपाही सुशील पाडेण्य से मारपीट करने वाले नामज़द आरोपी सिपाही सुशील पाडेण्य के परिचित है । दोनो नामज़द आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। झगड़ा किस बात पर हुआ ये पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सिपाही पर हमला करने वाले दंबग शराब के नशे मे थे।

 

Related Post

CM Yogi in Ghaziabad

सपा-बसपा पर सीएम योगी का प्रहार, बताया अवसरवादी और अराजकतावादी

Posted by - May 5, 2023 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां रामलीला मैदान से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने…
TVSN Prasad

गुरुग्राम को गंदगी मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर काम करना शुरू: मुख्य सचिव प्रसाद

Posted by - July 7, 2024 0
गुरुग्राम। गुरुग्राम में स्वच्छता का मुद्दा अब जाकर काफी अहम हो गया है। शासन और प्रशासन की नजर में गुरुग्राम…
AK Sharma

करण भूषण सिंह को 5 लाख के अंतर से जिताना है, कैसरगंज में कमल खिलाना है: एके शर्मा

Posted by - May 17, 2024 0
गोंडा। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को अपना…
रेणू देवी ने कायम की मिसाल

पहले मतदान फिर पति का अंतिम संस्कार, झारखंड के चुनाव रेणू देवी ने कायम की मिसाल

Posted by - December 14, 2019 0
रांची। झारखंड के बोकारो शहर में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति के अंतिम संस्कार से पहले मतदान किया।…