SP MLA

बुलडोजर की नहीं पड़ी जरूरत, सपा विधायक के छूते ही गिरा इंजीनियरिंग कॉलेज

477 0

प्रतापगढ़: यूपी में उत्पात मचाने वालो पर बुलडोजर से उनका घर गिराया जाता है लेकिन प्रतापगढ़ में रानीगंज विधानसभा से सपा विधायक (SP MLA) डॉ आरके वर्मा गुरुवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (Engineering college) को अपने हाथो से छू कर गिरा दिया। इस दौरान जब वो हॉस्टल और रेजिडेंशियल परिसर की बन रही दीवार पर चलने लगे तो दीवार उनके चलने भर से दरकने लगी। इसके बाद जब उन्होंने दीवार को हाथ से धक्का दिया वो गिर गई, जिसके बाद सपा विधायक (SP MLA) ने कॉलेज निर्माण में घटिया क्वालिटी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ये कॉलेज नहीं बल्कि प्रतापगढ़ वासियों के लिए कब्रगाह बनाया जा रहा है। सपा विधायक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ऐसे घटिया निर्माण कार्य से सरकार युवाओं का भविष्य नहीं तैयार रही, यह उनके मौत का इंतजाम है, रानीगंज विधानसभा में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में भ्रष्ट सरकारी तंत्र का दर्शन।

जुमे की नमाज के बाद अब मस्जिदों से होगी अग्निवीर बनने की अपील

प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा के शिवसत में जंगलों के बीच राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जा रहा है लेकिन इस कॉलेज को बनाने के लिए किस हद तक घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, इसकी बानगी विधायक के शेयर किए वीडियो में दिखती है। सपा विधायक आरके वर्मा अपने समर्थकों के साथ कॉलेज निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में पीली ईंटों के साथ ही सीमेंट और बालू भी घटिया किस्म की नजर आई। विधायक जब इस नींव पर चलकर जाने लगे तो ईंटें हिलने लगीं, इसके बाद जरा सा धक्का देने पर ही इस नींव की ईंटें भी उखड़ने लगीं।

सीएम योगी ने स्वच्छता और फॉगिंग अभियान को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Related Post

CM Yogi

गोरक्षा व गो-आश्रय आत्मनिर्भरता में योगदान देने वाली विभूतियां होंगी सम्मानित: मुख्यमंत्री

Posted by - March 21, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गो-रक्षा एवं गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने…
Yogi cabinet

आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में अब पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली

Posted by - November 25, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में भी पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली…
AK Sharma

विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान

Posted by - July 29, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देश दिए है कि उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन लिमिटेड…