Budget session of Parliament

संसद का बजट सत्र : पीएम मोदी सर्वदलीय बैठक की 30 जनवरी को करेंगे अध्यक्षता

1236 0

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र (Budget session of Parliament) के मद्देनजर शनिवार 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक होगी, जिसमें सरकार सत्र संबंधी कामकाज से सभी दलों को अवगत कराएगी। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी। इस सिलसिले में सभी दलों के सदन के नेताओं को सूचना दे दी गई है।

शाहरुख खान का हैरतअंगेज स्टंट Video देख दातों तले दबा लेंगे उंगलियां

संसद सत्र की शुरुआत से पहले सर्वदलीय बैठक आहूत किए जाने की परम्परा रही है। हालांकि इस बार सत्र की शुरुआत के एक दिन बाद यह बैठक हो रही है। सत्र 29 जनवरी से आरंभ हो रहा है। जोशी ने बताया कि सर्वदलीय बैठक 30 जनवरी को होगी, जिसमें सरकार विधायी कामकाज की रूपरेखा पेश करेगी और विपक्ष के सुझावों को भी सुनेगी।

संसद के बजट सत्र (Budget session of Parliament)  की शुरुआत हो गई है। सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी जबकि लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी। सत्र पहले चरण में 29 जनवरी 2021 से 15 फरवरी 2021 तक और दूसरे चरण में 8 मार्च 2021 से 8 अप्रैल 2021 तक चलेगा।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड का समग्र विकास करेगी सरकार, सभी विधायकों से मांगे 10-10 प्रस्ताव

Posted by - March 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य के सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सभी विधायकों से…
CM Dhami inaugurated the holy stick yatra

वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य व दिव्य रूप से किया जायेगा आयोजित-मुख्यमंत्री

Posted by - September 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को तीर्थ नगरी हरिद्वार से पवित्र छड़ी यात्रा को अधिष्ठात्री माया देवी…
पीएम मोदी

पीएम मोदी सोशल मीडिया को करेंगे गुडबाय, बॉलीवुड सेलेब्स बोले- ‘एक और सर्जिकल स्ट्राइक’

Posted by - March 3, 2020 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। इस बाता की जानकारी पीएम मोदी ने…