बजट 2020

बजट 2020 : योगी बोले-किसानों, युवाओं, ढांचागत विकास के लिए मील का पत्थर

993 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2020 को मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि इससे देश के विकास को रफ्तार मिलेगी। सीएम ने कहा कि देश के बुनियादी ढांचागत विकास, रोजगार का व्यापक सृजन, किसान हितैषी और विकासोन्मुखी बजट है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं। इसके साथ ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।

गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर तबके के हितों को संरक्षित करने वाला बजट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ढांचागत विकास के साथ ही किसानों के उन्नयन, युवाओं के रोजगार के लिए ये बजट मील का पत्थर साबित होगा। सीएम योगी ने कहा कि देश की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला ये बजट हर नागरिक की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ता देने वाले, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और समाज के हर तबके के हितों को संरक्षित करने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री का आभार।

Related Post

trillion economy

स्किल से रोजगार तक, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए योगी सरकार का मास्टर प्लान

Posted by - April 22, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी (Trillion Economy) बनाने के लक्ष्य की दिशा…
CM Dhami

सीएम धामी ने चंपावत में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - August 30, 2023 0
चम्पावत। प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप…
cm yogi

आत्मीयता के पुट में सबको दिया कार्रवाई करने का भरोसा: सीएम योगी

Posted by - May 14, 2023 0
गोरखपुर। चिंता नहीं करिए। घबराइए बिलकुल मत, हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। समस्या कोई हो, हम उसका समाधान करेंगे। आत्मीयता…